Google Analytics —— Meta Pixel

24 घंटे में मिलेगा दुकान पंजीयन प्रमाणपत्र, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम

Shop Registration in CG : छत्तीसगढ़ सरकार ने कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए दुकान एवं स्थापना पंजीयन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। नए नियमों के तहत अब ऑनलाइन आवेदन के बाद महज 24 घंटे के भीतर पंजीयन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंजीयन, संशोधन और रिकॉर्ड प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। आवेदनकर्ता को पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड कर ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद श्रम पहचान संख्या (LIN) सहित प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। (Shop Registration in CG)

सरकार ने यह भी व्यवस्था की है कि प्रतिष्ठान के नाम, पते, कर्मचारियों की संख्या या व्यवसाय की प्रकृति में बदलाव होने पर ऑनलाइन संशोधन कराया जा सकेगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है और संशोधित प्रमाणपत्र भी 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा।

नए नियमों के तहत सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रखे जाएंगे, जिससे कागजी प्रक्रिया कम होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। हालांकि गलत या भ्रामक जानकारी देने की जिम्मेदारी संबंधित नियोक्ता की होगी।

श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता ने कहा कि यह फैसला राज्य में Ease of Doing Business को बढ़ावा देगा और छोटे व्यापारियों, दुकानदारों व सेवा प्रतिष्ठानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। (Shop Registration in CG)

यह भी पढ़े :- पुलिसिया कार्रवाई से नाराज युवक पानी टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

Back to top button
error: Content is protected !!