Google Analytics —— Meta Pixel

चलती ट्रेन के इंजन से निकला धुआं, दहशत में ट्रेन से कूदने लगे यात्री, मची अफरातफरी

Nagar–Saharsa Intercity Express : बिहार में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पटना से सहरसा जा रही Rajendra Nagar–Saharsa Intercity Express के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। इंजन से धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने लगे।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दीदारगंज हॉल्ट के पास हुई। जैसे ही यात्रियों को इंजन से धुआं निकलने की जानकारी मिली, ट्रेन के भीतर भगदड़ जैसे हालात बन गए। किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से घबराए यात्री एक-एक कर ट्रेन से नीचे उतरने और कूदने लगे। देखते ही देखते एक बोगी लगभग खाली हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक धुआं उठने के कारण यात्रियों में भारी डर का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को दीदारगंज हॉल्ट के पास रोक दिया। ट्रेन रुकते ही बाकी यात्री भी जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के चेहरे पर दहशत साफ नजर आ रही थी।

घटना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक दीदारगंज हॉल्ट पर खड़ी रही। इस दौरान रेलवे की तकनीकी टीम ने इंजन की जांच कर धुआं निकलने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। जांच के बाद स्थिति सामान्य होने पर यात्रियों और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इंजन से धुआं निकलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (Nagar–Saharsa Intercity Express )

यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार में बिजली का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 10 गायों की मौत

Back to top button
error: Content is protected !!