राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- रावण ने सीता को चुराया था, इन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं का भरोसा चुराया
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri ) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में रावण का रूप बदल गया है। रावण ने माता सीता का हरण किया था, लेकिन इन लोगों ने राम मंदिर के दान पात्र से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और करोड़ों लोगों का भरोसा चुरा लिया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली है और जांच आगे बढ़ने पर अन्य लोग भी गिरफ्त में आ सकते हैं। Dhirendra Krishna Shastri ने कहा कि सत्य कभी छिप नहीं सकता। जिस तरह माता सीता का हरण करने वाले रावण का अंत हुआ था, उसी तरह राम मंदिर में चोरी करने वालों को सरकारी दंड के साथ भगवान का दंड भी मिलेगा।
8 आरोपी गिरफ्तार, SIT कर रही जांच
मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या के Shri Ram Janmabhoomi Police Station में पहली एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
SIT प्रमुख और Vijay Vishwas Pant ने बीते मंगलवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। रिपोर्ट में कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी, जिसके बाद गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
संतोष दुबे ने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
इस मामले में अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। बाबरी ढांचा विध्वंस मामले के प्रमुख आरोपियों में रहे Santosh Dubey ने राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल छोटे स्तर के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि पूरे मामले की जिम्मेदारी तय किए बिना न्याय संभव नहीं है। उनका कहना है कि जिन लोगों के पास निर्णय लेने और व्यवस्था की जिम्मेदारी थी, उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
संतोष दुबे ने Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust के पदाधिकारियों डॉ. अनिल मिश्रा, चंपत राय और गोपाल राव पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर जिम्मेदारी तय होती है तो सभी संबंधित लोगों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाना जरूरी है।
यह भी पढ़े :- केतन हत्याकांड में पहली बार बोले सिया के माता-पिता, कहा- अगर बेटी दोषी है तो उसे भी उसी पहाड़ी से फेंक दो



