Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Chhattisgarh: राजधानी रायपुर के मोवा में पानी ही पानी, लगातार बारिश से सड़कें बनी तालाब, घरों और गलियों में घुसा पानी; निगम आयुक्त ने किया मौके का निरीक्षण

Mowa Raipur : राजधानी रायपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के आदर्श नगर, मोवा सहित विभिन्न क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझता नजर आया। सड़कों पर घुटनों से लेकर कमर तक पानी भर गया, कई घरों में बारिश का पानी घुस गया और सड़क किनारे खड़ी कारें जलमग्न दिखाई दीं। आमजन को आवागमन और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव से जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश के कारण कॉलोनी की गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। कई परिवारों को घरों में पानी भरने से घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने वर्षों से चली आ रही जलनिकासी व्यवस्था की समस्या पर चिंता जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की।

नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदर्श नगर पहुंचकर जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं जल निकासी के आवश्यक निर्देश दिए और समस्या के मूल कारणों का तकनीकी परीक्षण कर स्थायी समाधान तैयार करने के निर्देश भी दिए।

स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद देवदत्त द्विवेदी, जयप्रकाश चंद्रवंशी, सुनील शर्मा, गिरीश अवधिया, हरिओम साहू, मोहन साहू, उग्रसेन वर्मा, मनिहार साहू, लीलाधर साहू, देवेश साहू, विजय वर्मा, मनहरण यादव, रामकृष्ण बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में आदर्श नगर के नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जलभराव से जुड़ी समस्याओं और नालियों की क्षमता, निकासी व्यवस्था तथा आवश्यक सुधार कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने नागरिकों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी समाधान की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया।

बारिश ने खड़े किए बड़े सवाल

हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आने से नगर निगम की पूर्व तैयारियों और ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित नहीं की गई, तो हर मानसून में यही स्थिति दोहराई जाएगी। (Mowa Raipur)

Mowa Raipur

Mowa Raipur

Mowa Raipur

Mowa Raipur

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, 48 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, 8 जिलों में रेड अलर्ट, जानिए अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम ?

Back to top button
error: Content is protected !!