Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

PM Kisan Yojana: किसानों को जल्द मिल सकता है अगला किस्त, इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

PM Kisan Yojana: PM किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए बनाई गई योजना है, जिसके तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रु की आर्थिक मदद देती है। ये मदद गरीब और सीमांत किसानों को मिलती है। ये 6 हजार रु की आर्थिक मदद कुल तीन किस्तों में मिलती है। अब तक सरकार इस योजना की 10 किस्त जारी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:- Weather report: इस बार समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद

बता दें कि राशि 3 किस्तों में मिलती है। हर चार महीने के बाद किसानों के खाते में 2 हजार रु आते हैं। इस योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। सरकार अब तक किसानों को 10 किस्तें भेज चुकी है। किसान अब अपनी 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली किस्त का पैसा एक जनवरी 2022 को आया था। अब माना जा रहा है कि 11वीं किस्त किसानों के खाते में 15 मई तक ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा

इसी बीच देश के कई किसानों को PM किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अगर कोई किसान किसी संवैधानिक पद पर है या केंद्र या राज्य सरकारों या PSU के किसी भी विभाग या किसी भी सरकारी संस्था में काम करता है तो वह इस योजना का पात्र नहीं होगा। PM किसान योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है। अगर दूसरा सदस्य आर्थिक लाभ लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और पैसा भी वापस लिया जा सकता है। 11वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के लिए सरकार ने e-KYC की प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। अगर किसी किसान की e-KYC नहीं हुई है तो उसे 11वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं कई किसान ऐसे है, जो फर्जी दस्तावेज बनाकर योजना का लाभ ले रहे हैं, जिन पर कार्रवाई की बात की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!