छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP स्तर के 92 अधिकारियों के तबादले, ओपी शर्मा को मिली मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी
Transfer in Police Department: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के 92 अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह तबादला सूची राज्य के अलग-अलग जिलों, पुलिस बटालियनों और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को प्रभावित करती है। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी, सुचारु और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण स्कूल मैनपाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ : स्कूल जा रहे प्रधान पाठक की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
वहीं ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जिसे तबादला सूची की सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में माना जा रहा है। इसके अलावा नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF), भिलाई-दुर्ग का सेनानी बनाया गया है। वहीं गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), एनएचआरसी के पद पर पदस्थ किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश के तहत कई जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और उप पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों, बटालियनों और विशेष इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था के संचालन में और ज्यादा मजबूती आएगी। (Transfer in Police Department)
देखें पूरी लिस्ट















