राहुल गांधी बताएं, कांग्रेस शासित राज्यों में हुए पेपर लीक पर चुप क्यों है: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Nadda on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। साथ ही कहा कि जो छात्रों की मांग है, सबसे पहले मैं कहूंगा कि इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। ये एक गहन समस्या है और इस समस्या का गहनता से चर्चा करने की आवश्यकता रहती है। मैं यहां ये भी कहना चाहूंगा कि कल शाम 4 बजे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें उन्होंने लगभग 150 पेपर लीक के बारे में चर्चा की। ये जांच का विषय है और इसके लिए सरकार हर बात का जवाब जनता के सामने रखेगी। जम्मू-कश्मीर में सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। वहां INC और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड का पेपर लीक हुआ था। वहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है।
यह भी पढ़ें:- CG Electricity Bill : 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्रीपेड बिजली व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस
नड्डा ने कहा कि झारखंड में JAC की हिंदी और साइंस की परीक्षाएं लीक हुई थीं। वहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है। तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षाओं का भाषा का पेपर लीक हुआ था। वहां कांग्रेस और CPI की सरकार है। इसी तरह SSC परीक्षा में भी भाषा का पेपर लीक हुआ था। तमिलनाडु में बी.एड. पाठ्यक्रम की परीक्षा का पेपर लीक हुआ। उस समय वहां विपक्ष की सरकार थी। पश्चिम बंगाल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, जहां उस समय तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी। पंजाब में पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की ग्रुप-डी परीक्षा में भी पेपर लीक का मामला सामने आया। इसी तरह केरल में पीएससी की 26 परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप लगे। कर्नाटक में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां भी पीओसी परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया। ये तो सिर्फ कुछ उदाहरण हैं, ऐसी घटनाओं की सूची काफी लंबी है।
राहुल गांधी इतने चुनिंदा क्यों हैं: नड्डा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि वे इतने चुनिंदा क्यों हैं। आपका रवैया सेलेक्टिव क्यों है? कांग्रेस और INDI गठबंधन वाली सरकारों वाले राज्यों में हुए पेपर लीक के बारे में आपने बात क्यों नहीं की? यह साफ है कि आपको छात्रों के हितों की कोई परवाह नहीं है। आपका मकसद शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना या छात्रों को न्याय दिलाना नहीं है। आप छात्रों के मुद्दों को उठाकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते हैं और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी ये बताएं कि उन्होंने यूपीए और यूपीए से सपोर्टेड सरकारों के बारे में क्यों नहीं चर्चा की। इंडी गठबंधन के सरकारों के बारे में क्यों नहीं चर्चा की। आपने इनसे क्यों अलग रखा। ये स्पष्ट बताता है कि राहुल गांधी का उद्धेश्य छात्रों का हित नहीं है, छात्रों को जस्टिस मिले, इसमें उनकी कोई रूचि नहीं है। राहुल गांधी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। (Nadda on Rahul Gandhi)
आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलकर हमें चर्चा करनी चाहिए: नड्डा
उन्होंने कहा कि हमारा कहना है कि आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलकर हमें इस पर चर्चा करनी चाहिए। चर्चा करने का जो सबसे अच्छा माध्यम है, वो सदन है और हम चर्चा के लिए तैयार हैं। गहन चर्चा हो और हम इसकी बारीकियों में जाएं, ताकि हमारे छात्रों के साथ अन्याय न हो और भाजपा पीएम मोदी जी के नेतृत्व में बहुत गंभीर हैं, क्योंकि बच्चे देश के भविष्य हैं। आप तय करे कि कितना समय लेना है। 8 घंटे, 10 घंटे या 12 जितने घंटे चर्चा करना है हम तैयार है। संसद सबसे सही जगह है, जहां हम गहराई से चर्चा कर सकते है। बच्चे हमेरा देश की भविष्य है। हमारे साथ विपक्ष की भी जिम्मेदारी है। हमे साथ में आगे बढ़ना चाहिए। हमने कॉकरोच पार्टी की बात हमने शांति से सुनी। उन्होंने अपनी बातें लिख कर दी। हमने कहा कि हम चर्चा को तैयार है। आप जब कहेंगे हम चर्चा करेंगे। हम सोनम वांगचुक से मिलने गए थे, उनका हालचाल पूछने गए थे। हमने कहा कि आप अनशन तोड़े। सरकार आपकी बातों को सुनेगी। उन्होंने एक पत्र लिखा है, जिसका हम जवाब देंगे। (Nadda on Rahul Gandhi)

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज पर करीब 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। सबसे पहले उन्होंने प्रेजेंटेशन में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में शामिल छात्रों के वीडियो चलाए थे। राहुल ने कहा था कि अब तक 152 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं, जिससे 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, लेकिन पेपर लीक करने वालों को कोई सजा नहीं मिली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि स्टूडेंट्स 3 से 5 साल तक हर रोज 8 से 10 घंटे तैयारी करते हैं। फिर उन्हें बताया जाता है कि जिनके पास 40-40 लाख रुपए है, वो पेपर खरीद सकता है। आपकी तैयारी और मेहनत का कोई मतलब है। जो पेपर लीक हुए हैं, यह इसको बताता है। स्टूडेंट्स यही सवाल कर रहे हैं कि पेपर लीक से 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स का नुकसान हुआ, लेकिन किसी को सजा नहीं मिली। गरीबों के लिए यह घटना कभी ना भूलने वाली है। धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है। सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह एजुकेशन दे, नौकरियां दे, बेहतर भविष्य दे। सरकार जो इल्जाम लगा रही है, उसकी मुझे कोई चिंता नहीं है। मैं छात्रों के समर्थन में हूं।



