छत्तीसगढ़ का चर्चित सीडी कांड: भूपेश बघेल को HC से राहत, आगे की सुनवाई पर लगा स्टे
Bhupesh Baghel Morphed CD Case: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कथित मॉर्फ्ड सीडी (Morph CD) मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी अंतरिम राहत दी है। हाईकोर्ट ने सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह आदेश भूपेश बघेल की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें उन्होंने 24 जनवरी 2026 को विशेष अदालत द्वारा आरोप (Charges) तय करने संबंधी दिए गए आदेश को चुनौती दी थी। इस मामले में हाईकोर्ट के विस्तृत आदेश (Detailed Order) का अभी इंतजार है।
विशेष अदालत के आदेश को दी थी चुनौती
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी याचिका में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के 24 जनवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बघेल ने हाईकोर्ट का रुख कर निचली अदालत के इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी। (Bhupesh Baghel Morphed CD Case)
आगे की कार्यवाही पर HC की अंतरिम रोक
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल सीबीआई की विशेष अदालत में होने वाली आगे की कार्यवाही पर स्टे (Stay) लगा दिया है। हालांकि, विस्तृत आदेश की कॉपी आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अदालत ने किन आधारों पर यह राहत दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया का रुख क्या होगा।
क्या है पूरा मामला?
उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला कथित मॉर्फ्ड सीडी विवाद से जुड़ा है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इससे पूर्व निचली अदालत ने भूपेश बघेल को इस मामले से मुक्त (Discharge) कर दिया था, लेकिन बाद में विशेष अदालत ने उस फैसले को रद्द करते हुए उनके खिलाफ दोबारा आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था।
हाईकोर्ट के इस अंतरिम आदेश से भूपेश बघेल को बड़ी कानूनी राहत मिली है और फिलहाल इस मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पूरी तरह रुक गई है। (Bhupesh Baghel Morphed CD Case)
यह भी पढ़े :- करेले के ढेर से निकला कोबरा: सब्जी चुन रहे युवक को डसा, मची अफरा-तफरी



