BJP की नई टीम पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, कांग्रेस बोली- मेन बॉडी से छत्तीसगढ़ गायब
BJP New Working Committee: नए भाजपा पदाधिकारियों की सूची आने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि आज भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमीति की घोषणा हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी, जो लोकसभा से सांसद हैं, उन्हें महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिला है तो हम उन्हें बहुत-बहुत बधाई देते हैं। दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। उनको मीडिया जगत में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। निश्चित रूप से इसका भी लाभ हमारी पार्टी को होगा। CM साय ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। महिला सशक्तीकरण और संगठन के प्रति आपका समर्पण सदैव उल्लेखनीय रहा है। आपके अनुभव और कुशल नेतृत्व से महिला मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- अपने लिए जीना पाप नहीं है, सिर्फ अपने लिए जीना पाप है: उपराष्ट्रपति
CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के जी को भाजपा के सोशल मीडिया कन्वीनर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और तकनीक के प्रभावी उपयोग से भाजपा के विचारों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के महाअभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का डिजिटल संवाद और ज्यादा प्रभावी और सशक्त होगा। CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आप सभी अपने अनुभव, ऊर्जा, सेवाभाव और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह टीम विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में निर्णायक योगदान देगी। (BJP New Working Committee)

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि महासमुंद की लोकप्रिय सांसद को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन के लिए मंगलकामनाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) के अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व दिए जाने पर हार्दिक बधाई औक शुभकामनाएं। आपके अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कुशल नेतृत्व से भाजपा के सोशल मीडिया अभियान को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नवीन दायित्व के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। साव ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री के रूप में दायित्व प्राप्त करने पर राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अलग-अलग महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए नवनियुक्त सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और नई ऊर्जा से सुसज्जित यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को और ज्यादा सशक्त समेत प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुझे विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्य पूर्ण समर्पण और कार्यकर्ता भाव के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और राष्ट्रसेवा के यज्ञ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को मेन बॉडी में जगह नहीं मिली है। सिर्फ मोर्चा-प्रकोष्ठों में जगह मिली है। (BJP New Working Committee)

बैज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक और राजेश मूणत जैसे नेताओं को जगह नहीं मिलना बताता है कि भाजपा में कितनी गुटबाजी है। इस पर भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने पलटवार किया है। साथ ही कहा है कि दीपक बैज अपने संगठन की चिंता करें, भाजपा में कार्यकर्ताओं को पद की चिंता नहीं होती, वो निःस्वार्थ काम करते हैं। पार्टी तय करती है कि किसको क्या जिम्मेदारी देनी है। बहुत अच्छी नियुक्तियां हुई हैं, इसका फायदा छत्तीसगढ़ को होगा। यानी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मिली जिम्मेदारी अब सिर्फ संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि प्रदेश की सियासत में भी नया मुद्दा बन गई है। कांग्रेस जहां इसे भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़ रही है, वहीं भाजपा इसे संगठन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की सामान्य प्रक्रिया बता रही है। (BJP New Working Committee)



