Google Analytics —— Meta Pixel

CG Weather Today: बारिश से सुहाना हुआ मौसम, आज भी कई इलाकों में बरसेंगे बादल

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर में भी आज, 19 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। (CG Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। सरगुजा और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बागबाहरा में सबसे ज्यादा 14 सेमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बागबाहरा में सर्वाधिक 14 सेमी वर्षा दर्ज की गई। महासमुंद, छुरा, राजिम और कोमाखान में 11-11 सेमी बारिश हुई। आरंग, भटगांव, भाखरा, बिहारपुर और लटोरी में 9-9 सेमी, जबकि कुरूद, प्रतापपुर और गरियाबंद में 8-8 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मगरलोड, कांसाबेल, कुनकुरी और मनोरा में 7-7 सेमी, जबकि छाल, चंद्रपुर, दुलदुला, खरोरा और चलगली में 6-6 सेमी बारिश हुई। तमनार, कुटरू, धाभरा, अंबिकापुर, गोबरा नवापारा, सूरजपुर, घरघोड़ा, पाटन, रायगढ़, बगीचा, दौरा कोचली, करतला, पुसौर, बागबाहरा और बलरामपुर में 5-5 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा ओडगी, रघुनाथ नगर, अभनपुर, तिल्दा, सीतापुर, पलारी, खरसिया, धरसीवा, रामानुजनगर, दुर्ग, वाड्रफनगर, जांजगीर और सारंगढ़ में 4-4 सेमी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य कई स्थानों पर भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।

इन मौसम प्रणालियों का असर

मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल तथा उत्तरी ओडिशा क्षेत्र में बना मौसम तंत्र है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक अवदाब झारखंड और उससे लगे गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में स्थित है, जो झारखंड और बिहार की ओर बढ़ रहा है।

वहीं, मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, डेहरी, अवदाब के केंद्र, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। (CG Weather Today)

यह भी पढ़े :- Rashifal 19 August 2026 : आज बुधवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!