Google Analytics —— Meta Pixel

IGKV पेपर लीक पर सियासत तेज, बघेल ने सरकार से की जिम्मेदारी तय करने की मांग, CM साय बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

IGKV Paper Leak: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर के एंटोमोलॉजी पेपर लीक मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। पेपर लीक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए जिम्मेदारी तय करने और सरकार से इस मामले की जिम्मेदारी लेने की मांग की है। बघेल ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह घटना है। विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षा निरस्त कर दी है। पूरे मामले की जांच होगी और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है और कार्रवाई भी की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जानकारी मिलते ही संबंधित पेपर को रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की परिस्थितियां दोबारा न बनें, इसके लिए परीक्षाओं को और हाईटेक बनाया जाएगा।

सियासत भी गरमाई

फिलहाल IGKV पेपर लीक मामले में FIR दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है। एक तरफ सरकार दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दे रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहा है। ऐसे में जांच के नतीजों पर सबकी नजर है। फिलहाल IGKV के पेपर लीक मामले ने सिर्फ परीक्षा व्यवस्था पर ही सवाल नहीं खड़े किए हैं, बल्कि अब इस पर सियासत भी गरमा गई है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार से जिम्मेदारी तय करने और जवाबदेही लेने की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर डिप्टी CM और कृषि मंत्री तक जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दे रहे हैं। (IGKV Paper Leak)

परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरुरत

विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त कर दी है, FIR दर्ज हो चुकी है और जांच के लिए कमेटी के साथ पुलिस की कार्रवाई भी आगे बढ़ रही है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी यही है कि परीक्षा शुरू होने से महज दो घंटे पहले आखिर प्रश्नपत्र व्हाट्सएप तक पहुंचा कैसे? प्रश्नपत्र की गोपनीयता में सेंध कहां लगी और इस पूरे मामले के पीछे कौन जिम्मेदार है? इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। साथ ही करीब 800 स्टूडेंट्स के भविष्य और उनकी दोबारा होने वाली परीक्षा के बीच अब सबसे बड़ी चुनौती यही है कि जांच सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि दोषियों तक पहुंचे और ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए परीक्षा व्यवस्था में ठोस बदलाव किए जाएं। (IGKV Paper Leak)

Back to top button
error: Content is protected !!