Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के घर सुबह-सुबह ED की दबिश

भिलाई में कई वाहनों से पहुंची ED की टीम, घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच जारी

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मंगलवार सुबह भिलाई में बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सहायक (PA) बताए जा रहे कृष्ण कुमार (के.के.) चंद्रवंशी के निवास पर पहुंची। टीम कई वाहनों से मौके पर पहुंची और घर के अंदर जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि ED के अधिकारी सुबह चंद्रवंशी के निवास पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच शुरू की। हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले या प्रकरण के सिलसिले में की जा रही है, इसे लेकर फिलहाल ED की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच जारी, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

ED की टीम फिलहाल के.के. चंद्रवंशी के निवास पर मौजूद है और जांच की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच का दायरा क्या है और टीम को जांच के दौरान क्या-क्या जानकारी या दस्तावेज मिले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े व्यक्ति के घर ED की कार्रवाई के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल भी गरमाने के आसार हैं। फिलहाल जांच से जुड़े तथ्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। ED की ओर से जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारण और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े :- SCO Summit 2026: पुतिन से मिले PM मोदी, गले लगकर किया अभिवादन, एक ही कार में पहुंचे नोमैड गेम्स

Back to top button
error: Content is protected !!