Google Analytics —— Meta Pixel

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल; दो शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड से नाबालिग छात्राओं से यौन अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक स्कूल के दो शिक्षकों पर करीब 12 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों आरोपी शिक्षकों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़ा वीडियो करीब तीन दिन पहले वायरल हुआ, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी मिली।

आरोप है कि छात्राओं के साथ यह कथित अपराध पिछले कई महीनों से किया जा रहा था। पुलिस वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों की तलाश में कार्रवाई

बक्सर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। (Bihar School Crime)

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पीड़ित नाबालिग छात्राओं की पहचान गोपनीय रखी जा रही है। (Bihar School Crime)

यह भी पढ़े :- बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में ब्रिक्स देशों का बढ़ा सहयोग, पेटेंट से पारंपरिक ज्ञान तक मजबूत IP सहयोग का खाका किया गया तैयार

Back to top button
error: Content is protected !!