Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Murder Case : गणेश पंडाल में DJ बजाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Murder Case : गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश पूजा पंडाल के पास डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार 14 सितंबर की शाम की है। मृतक की पहचान आकाश सूर्यवंशी (22) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी अमन सूर्यवंशी (23) है। दोनों गणेश पंडाल के पास मौजूद थे। इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। (Bilaspur Murder Case)

विवाद बढ़ने पर अमन ने कथित तौर पर अपने पास रखे चाकू से आकाश पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सीने पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

चाकूबाजी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल आकाश को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी नशे का आदी, नशामुक्ति केंद्र में रह चुका

पुलिस ने आरोपी अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में डीजे और साउंड सिस्टम को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पहले नशामुक्ति केंद्र में भी रह चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ और जांच के बाद हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है। (Bilaspur Murder Case)

यह भी पढ़े :- तारा कोल ब्लॉक की नीलामी पर घमासान, बैज बोले- जल, जंगल और जमीन बेच रही सरकार, भाजपा बोली- कांग्रेस फैला रही फेक नैरेटिव

Back to top button
error: Content is protected !!