Google Analytics —— Meta Pixel

स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, जांजगीर-चांपा में 4 संक्रमित; एक मरीज की मौत

Chhattisgarh Swine Flu : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक चार मरीजों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य संक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।

चार मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में अब तक चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान एक मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने मरीज की मौत की पुष्टि की है। (Chhattisgarh Swine Flu)

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

स्वाइन फ्लू के मामलों और एक मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

लक्षण दिखने पर जांच की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और समय पर चिकित्सकीय सलाह लें। (Chhattisgarh Swine Flu)

यह भी पढ़े :- PM आवास पर आर-पार! प्रेस क्लब में भूपेश बघेल और विजय शर्मा की सीधी भिड़ंत

Back to top button
error: Content is protected !!