Google Analytics —— Meta Pixel

आकाशवाणी रायपुर के ‘किसलय’ कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभांठा के बच्चों ने बताया शिक्षा का महत्व

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभांठा के विद्यार्थियों ने कविता, कहानी, प्रेरक प्रसंग और लघु प्रहसन से दी प्रभावशाली प्रस्तुति

रायपुर। आकाशवाणी रायपुर द्वारा बच्चों के लिए प्रसारित किए जाने वाले लोकप्रिय ‘किसलय’ कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, धौराभांठा, विकासखंड पाटन के विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए श्रोताओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

कविता, कहानी और लघु प्रहसन से दिया शिक्षा का संदेश

‘किसलय’ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना, उनकी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करना तथा ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक विषयों के माध्यम से उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना है।

इसी उद्देश्य के तहत धौराभांठा स्कूल के विद्यार्थियों ने कविता, कहानी, प्रेरक प्रसंग एवं लघु प्रहसन के माध्यम से शिक्षा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति में शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास के महत्व को सामने रखा गया।

20 सितंबर को होगा प्रसारण

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत यह विशेष कार्यक्रम 20 सितंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।

शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम की तैयारी एवं प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का निर्देशन शाला की शिक्षिका डॉ. सरिता साहू ने किया। वहीं श्री बीरभान साहू का प्रस्तुतीकरण रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री टिकेंद्र साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

इन विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में शाला के विद्यार्थी मयंक, सिमरन, हिना, भाग्यश्री, साक्षी, तारिणी, हिमांशु, ख्याति एवं हर्षिता ने सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रस्तुति ने बढ़ाया बच्चों का आत्मविश्वास

विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति ने जहां शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया, वहीं बच्चों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा, मंचीय अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को भी सामने लाने का कार्य किया। आकाशवाणी जैसे मंच पर प्रस्तुति का अवसर विद्यार्थियों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण अनुभव रहा।

यह भी पढ़े :- Balodabazar News: चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में 20 सितंबर को नि:शुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर

Back to top button
error: Content is protected !!