Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News: चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में 20 सितंबर को नि:शुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर

दांतों की जांच से लेकर रूट कैनाल, ब्रेसेस, क्लियर अलाईनर और डेंटल इम्प्लांट तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध

Balodabazar News / बलौदाबाजार। चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर, बलौदाबाजार में 20 सितंबर, रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क दंत रोग चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। क्षेत्रवासियों को दंत संबंधी समस्याओं की जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में दांतों में सूजन, दर्द और सड़न, दांतों में झनझनाहट, मसूड़ों से खून आना, दांतों के बीच गैप, ऊपर-नीचे के दांतों का सही तरीके से नहीं मिलना, आगे निकले हुए दांत तथा बच्चों में जबड़े की गलत ग्रोथ जैसी समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही मसूड़ों की बीमारी (पायरिया) सहित अन्य दंत समस्याओं के उपचार संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। (Balodabazar News)

आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं

शिविर में दांतों का डिजिटल एक्स-रे एवं रेडियोविजन ग्राफी, रोटरी इंस्ट्रूमेंट से नसों का उपचार, रूट कैनाल उपचार, कृत्रिम दांत एवं बत्तीसी, टेढ़े-मेढ़े दांतों में तार लगाने की सुविधा, क्लियर अलाईनर, मेटल ब्रेसेस, सिरेमिक ब्रेसेस तथा डेंटल इम्प्लांट जैसी आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच और परामर्श

शिविर में डॉ. हिया शर्मा, B.D.S. (Raipur), डॉ. आकांक्षा गरेवाल, B.D.S. (Bilaspur) तथा डॉ. सुकृति तिवारी, B.D.S., M.D.S., Gold Medalist, Cosmetic Dental Surgeon अपनी सेवाएं देंगी।

क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ लेने की अपील

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नितिन तिवारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि दांतों और मसूड़ों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श से दांतों की कई समस्याओं का बेहतर उपचार संभव है। उन्होंने लोगों से इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने और अपने परिवार के सदस्यों को भी दंत जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की।

शिविर का आयोजन चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर, सिटी कोतवाली के सामने, भाटापारा रोड, बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। (Balodabazar News)

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मो.: 9111705555

यह भी पढ़े :- प्रेमलता साहू बनीं छत्तीसगढ़ साहू संघ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक

Back to top button
error: Content is protected !!