Google Analytics —— Meta Pixel

प्रेमलता साहू बनीं छत्तीसगढ़ साहू संघ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक

संगठनात्मक विस्तार के तहत मिली जिम्मेदारी, समाजजनों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठनात्मक विस्तार के तहत बस्तर की प्रेमलता साहू को अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बी.सी. साहू एवं प्रदेश महामंत्री शंकर साहू की अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति की खबर से साहू समाज में हर्ष का माहौल है।

प्रेमलता साहू लंबे समय से समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देती रही हैं। संगठन ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। समाजजनों का मानना है कि उनके जुड़ने से अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगी दायित्व

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रेमलता साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश साहू संघ के मार्गदर्शन में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने के साथ शिक्षा, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

बस्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों से मिली शुभकामनाएं

प्रेमलता साहू की नियुक्ति पर साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में साहू संघ बस्तर जिलाध्यक्ष हरि राम साहू, सरिता साहू जगदलपुर, नीला साहू कांकेर, डॉ. योगेश्वर साहू रायपुर, युगल साहू केशकाल, लोकेश साहू बस्तर, महेश्वर साहू चारामा, योगेश साहू, सरस्वती साहू कांकेर, दीपेश साहू दुर्ग, किसले साहू जगदलपुर, डॉ. उमेश साहू, दानेश्वर साहू दंतेवाड़ा, धर्मेंद्र साहू चारामा, बबला साहू जगदलपुर, शिवलाल साहू जगदलपुर, कंचन साहू दंतेवाड़ा, हरिशंकर साहू जगदलपुर, अमित साहू, लेख राम साहू दंतेवाड़ा एवं इंद्रजीत हिरवानी बचेली सहित अनेक समाजजन शामिल हैं।

समाजजनों ने उम्मीद जताई कि प्रेमलता साहू अपने नए दायित्व के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति देने के साथ समाज में शिक्षा, सेवा, संगठन और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रयासों को और मजबूत करेंगी।

यह भी पढ़े :- Trump Tariff: भारत पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ! ट्रंप ने रूस-ईरान कानून पर किए साइन

Back to top button
error: Content is protected !!