Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बस्तर में भारी बारिश के आसार; रायपुर में भी बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब का असर दिखने लगा है। बस्तर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश के आसार हैं, जबकि रायपुर में अगले 24 घंटे बादल और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के रूप में सक्रिय मौसमी सिस्टम का असर अब प्रदेश में दिखाई देने लगा है। बुधवार को रायपुर समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा। राजधानी में दोपहर बाद करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (Chhattisgarh Weather)
बस्तर संभाग में भारी बारिश के आसार
मौसमी सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। सिस्टम के गुरुवार को विशाखापट्टनम और पुरी के समुद्री तट को पार करने की संभावना है। इसके बाद इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
रायपुर में रुक-रुककर हो सकती है बारिश
राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहने की संभावना है।
बुधवार को भी रायपुर में सुबह हल्के बादल रहे। दोपहर बाद अचानक घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम कुछ देर खुला और हल्की धूप निकली, लेकिन बादल फिर से छा गए।
मानसून की विदाई से पहले एक-दो सिस्टम के आसार
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंतिम चरण में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में एक-दो और मौसमी सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं। इनके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।
फिलहाल दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसमी गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है, जबकि रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है। (Chhattisgarh Weather)
यह भी पढ़े :- Yamuna Expressway Bus Fire: चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; कई घायल



