Google Analytics —— Meta Pixel

ATM से UPI तक अक्टूबर में बदले नियम, SBI ग्राहकों की फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट घटी, EMI पर भी नजर

Changes in Banking Rules: अक्टूबर की शुरुआत के साथ बैंकिंग और कर्ज से जुड़े नियमों में बदलाव हुए हैं। SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ADWM से किए जाने वाले मुफ्त ट्रांजेक्शन की मासिक सीमा 1 अक्टूबर 2026 से घटकर 5 हो गई है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 5 से 7 अक्टूबर के बीच होगी। 7 अक्टूबर को रेपो रेट पर फैसला किया जाएगा। SBI ने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीनें यानी ADWM पर मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा घटा दी है। पहले इन खाताधारकों को दूसरे बैंक के ATM पर महीने में 10 मुफ्त ट्रांजेक्शन मिलते थे। 1 अक्टूबर 2026 से यह सीमा घटाकर 5 ट्रांजेक्शन प्रति माह कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:- कमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए तक महंगा, AC-TV-फ्रिज की कीमतें भी बढ़ेंगी, जानिए अक्टूबर में जेब पर असर डालने वाले बड़े बदलाव

इस सीमा में ATM से पैसे निकालने के अलावा लागू होने वाले अन्य संबंधित ट्रांजेक्शन भी शामिल हो सकते हैं। तय मुफ्त सीमा से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर बैंक के लागू शुल्क और GST का भुगतान करना पड़ सकता है। यह बदलाव खास तौर पर सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स द्वारा दूसरे बैंकों के ATM/ADWM के इस्तेमाल से संबंधित है। SBI ने अपनी सेवा-शुल्क सूची में 1 अक्टूबर 2026 से इस बदलाव को दर्ज किया है। इसलिए हर SBI ग्राहक के ATM इस्तेमाल पर एक जैसा नियम लागू मानना सही नहीं होगा। ग्राहक अपने खाते की श्रेणी के अनुसार लागू शुल्क देख सकते हैं। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 5 से 7 अक्टूबर 2026 के बीच होगी। 7 अक्टूबर को समिति रेपो रेट को लेकर अपना फैसला घोषित करेगी। फिलहाल रेपो रेट 5.25% है। बैठक में इसे यथावत रखने या बदलने का फैसला किया जा सकता है। (Changes in Banking Rules)

रेपो रेट बढ़ा तो क्या होगा ?

अगर RBI रेपो रेट बढ़ाता है, तो इससे बैंकों की फंडिंग लागत बढ़ सकती है और कुछ प्रकार के कर्ज की ब्याज दरों पर असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन, कार लोन और अन्य कर्ज की EMI पर पड़ सकता है। इसके उलट रेपो रेट में कटौती होने पर ब्याज दरों और EMI पर राहत की संभावना बन सकती है। हालांकि वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि बैंक अपनी लोन ब्याज दरों में कितना और कब बदलाव करते हैं। अक्टूबर में सिर्फ ATM और रेपो रेट ही नहीं, बल्कि UPI मर्चेंट चार्ज और कुछ अन्य बैंकिंग नियमों में भी बदलाव हो रहे हैं। 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के पात्र UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% MDR लागू होने वाला है। आम ग्राहक से सीधे यह शुल्क लेने की व्यवस्था नहीं है। यानी अबर में ग्राहकों के लिए एक तरफ ATM के मुफ्त इस्तेमाल की सीमा में बदलाव है  दूसरी तरफ कर्ज की EMI पर नजर रखने के लिए RBI के 7 अक्टूबर के फैसले का इंतजार रहेगा।

बैंक छुट्टियां भी जानें

अक्टूबर 2026 में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। इस महीने गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग होती हैं। इसलिए ग्राहकों को अपने क्षेत्र की छुट्टियों की सूची देखकर ही बैंक जाने की योजना बनानी चाहिए। ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं। बता दें कि पूरे देश में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां मिलाकर अक्टूबर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये सभी छुट्टियां एक साथ पूरे देश में लागू नहीं होंगी, बल्कि क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर तय होंगी। दरअसल, RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। (Changes in Banking Rules)

Back to top button
error: Content is protected !!