कमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए तक महंगा, AC-TV-फ्रिज की कीमतें भी बढ़ेंगी, जानिए अक्टूबर में जेब पर असर डालने वाले बड़े बदलाव

Changes From October 1st: अक्टूबर की शुरुआत के साथ आम लोगों और कारोबारियों से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, जबकि घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा LPG सब्सिडी के लिए आधार-बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी किया गया है। 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा UPI मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर नया MDR लागू होगा। वहीं AC, LED TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरण भी 5 से 8% तक महंगे होने जा रहे हैं। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹62.50 बढ़कर ₹2,810 हो गई है। कोलकाता में सिलेंडर ₹70 महंगा होकर ₹2,954, मुंबई में ₹63.50 बढ़कर ₹2,764.50 और चेन्नई में ₹66.50 बढ़कर ₹2,983 हो गया है।
यह भी पढ़ें:- आयुष्मान क्लेम में गड़बड़ी का शक, 15 अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम
| शहर | नई कीमत | बढ़ोतरी |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,810 | ₹62.50 |
| कोलकाता | ₹2,954 | ₹70 |
| मुंबई | ₹2,764.50 | ₹63.50 |
| चेन्नई | ₹2,983 | ₹66.50 |
कीमत बढ़ने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और कैटरिंग कारोबार पर पड़ सकता है। कारोबारियों की लागत बढ़ने से इसका असर खाने-पीने की कीमतों पर भी पड़ सकता है। वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 अक्टूबर को बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹942, मुंबई में ₹941.50 और चेन्नई में ₹957.50 बनी हुई है। (Changes From October 1st)
14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
| शहर | कीमत |
|---|---|
| पटना | ₹1,040.00 |
| रायपुर | ₹1,013.00 |
| कोलकाता | ₹968.00 |
| चेन्नई | ₹957.50 |
| भोपाल | ₹947.50 |
| जयपुर | ₹945.50 |
| दिल्ली | ₹942.00 |
| मुंबई | ₹941.50 |
1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG रिफिल के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC अनिवार्य किया गया है, जिन ग्राहकों का बायोमेट्रिक सत्यापन पहले से पूरा है, उन्हें अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है।, जिन ग्राहकों ने सत्यापन नहीं कराया है, उनके लिए सब्सिडी वाले रेट पर रिफिल का लाभ प्रभावित होगा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि गैस कनेक्शन या सिलेंडर की सामान्य सप्लाई पूरी तरह बंद हो जाएगी। e-KYC पूरा करने के बाद सब्सिडी का लाभ फिर लिया जा सकेगा। 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा UPI मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4% MDR लागू होगा। यह शुल्क व्यापारी/मर्चेंट स्तर पर होगा, सीधे ग्राहक से वसूले जाने वाला चार्ज नहीं है। ₹2,000 तक के मर्चेंट UPI पेमेंट पर यह MDR लागू नहीं होगा। छोटे व्यापारी, जिनकी QR-code आधारित UPI से मासिक प्राप्ति ₹1 लाख तक है, उन्हें भी छूट दी गई है। ₹75,000 या उससे अधिक के पात्र ट्रांजेक्शन पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी।
AC-TV-फ्रिज और वॉशिंग मशीन महंगे
कुछ श्रेणियों, जैसे रेलवे, ईंधन और टेलीकॉम में अलग फ्लैट शुल्क लागू होगा। व्यक्ति से व्यक्ति यानी P2P UPI ट्रांजेक्शन पर यह नया MDR लागू नहीं है। साथ ही ग्राहकों से सीधे यह शुल्क वसूलने की व्यवस्था नहीं की गई है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। 1 अक्टूबर से AC, LED TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य उपकरणों की कीमतें करीब 5 से 8% तक बढ़ने वाली है। कंपनियों की लागत बढ़ने के पीछे कॉपर, स्टील और एल्युमीनियम जैसे कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी, क्रूड से जुड़े खर्च, माल ढुलाई और रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव जैसे कारण बताए गए हैं। हालांकि बाजार में पुराना स्टॉक मौजूद होने के कारण कुछ ग्राहकों को कुछ समय तक पुराने दाम पर सामान खरीदने का मौका मिल सकता है। यानी हर दुकान पर कीमत बढ़ोतरी तुरंत दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है। (Changes From October 1st)



