अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब रहेगी छुट्टी? यहां देखें पूरी लिस्ट

October Bank Holiday 2026: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो इस महीने की छुट्टियों की सूची पहले देख लेना जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक अक्टूबर 2026 में देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं कुल 16 दिन बंद रहेंगी। इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार की नियमित छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा गांधी जयंती, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, करवा चौथ और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती जैसे अवसरों पर अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी 16 छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। बैंक की छुट्टियां राज्य और स्थानीय त्योहारों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। इसलिए किसी खास तारीख पर बैंक बंद है या नहीं, यह आपके शहर और राज्य पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें:- ATM से UPI तक अक्टूबर में बदले नियम, SBI ग्राहकों की फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट घटी, EMI पर भी नजर
अक्टूबर की शुरुआत ही बैंक अवकाश से हो रही है। 2 अक्टूबर शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर में नवरात्रि और दशहरा के कारण कई राज्यों में लगातार बैंक अवकाश देखने को मिलेगा। खासतौर पर 19 से 23 अक्टूबर के बीच अलग-अलग राज्यों और शहरों में दुर्गा पूजा, महा नवमी, विजयादशमी और दुर्गा पूजा (दसाई) के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 19 अक्टूबर को महा नवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई पूर्वोत्तर और पूर्वी शहरों के साथ चेन्नई, भुवनेश्वर, पटना, कोलकाता और रांची जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को दशहरा/विजयादशमी के अवसर पर देश के अधिकांश शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि इस दिन गैंगटोक और इंफाल में बैंक अवकाश लागू नहीं होगा। (October Bank Holiday 2026)
अक्टूबर 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
| तारीख | छुट्टी का कारण | कहां बैंक बंद रहेंगे |
| 2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती | सभी जगह |
| 4 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
| 10 अक्टूबर | दूसरा शनिवार/ महालया अमावस्या | सभी जगह |
| 11 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
| 17 अक्टूबर | महा सप्तमी | अगरतला |
| 18 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
| 19 अक्टूबर | महा नवमी/ आयुध पूजा/ दुर्गा पूजा | अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग |
| 20 अक्टूबर | दशहरा/ महा नवमी | देश के अधिकांश शहरों में, गैंगटोक और इंफाल को छोड़कर |
| 21 अक्टूबर | विजया दशमी/ दुर्गा पूजा (दसाई) | अगरतला, बेंगलुरु, गैंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम |
| 22 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दसाई) | गैंगटोक |
| 23 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (दसाई) | गैंगटोक |
| 24 अक्टूबर | चौथा शनिवार | सभी जगह |
| 25 अक्टूबर | रविवार | सभी जगह |
| 26 अक्टूबर | लक्ष्मी पूजा/ एक्सेशन डे/ महर्षि वाल्मीकि जयंती | अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर |
| 29 अक्टूबर | करवा चौथ | शिमला |
| 31 अक्टूबर | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | अहमदाबाद |
इसके बाद 21 अक्टूबर को विजया दशमी और दुर्गा पूजा के चलते अगरतला, बेंगलुरु, गैंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 22 और 23 अक्टूबर को गैंगटोक में दुर्गा पूजा (दसाई) के कारण बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में भी कुछ राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार और 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 29 अक्टूबर को करवा चौथ के कारण शिमला में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। वहीं 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे। (October Bank Holiday 2026)
NEFT और RTGS जैसी सेवाएं भी उपलब्ध
बैंक की शाखाएं छुट्टी के कारण बंद रहने के बावजूद ग्राहकों के लिए कई डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसलिए अगर बैंक अवकाश वाले दिन पैसे भेजने या निकालने की जरूरत पड़ती है, तो इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि शाखा में जाकर होने वाले काम जैसे नकद जमा या निकासी, चेक से जुड़े कुछ काम, दस्तावेज जमा करना, बैंक खाते से संबंधित कुछ प्रक्रियाएं और अन्य शाखा-आधारित सेवाओं के लिए अगला कार्यदिवस आने तक इंतजार करना पड़ सकता है। बैंक अवकाश के दौरान NEFT और RTGS जैसी इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। NEFT के जरिए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। वहीं RTGS का इस्तेमाल मुख्य रूप से बड़ी रकम के तत्काल ट्रांसफर के लिए किया जाता है।
जरूरी बैंक काम पहले निपटा लें
RTGS में ट्रांसफर रियल टाइम आधार पर होता है और इसके लिए न्यूनतम लेनदेन राशि ₹2 लाख है। NEFT और RTGS दोनों सेवाएं बैंक शाखाओं की छुट्टी के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध रहती हैं। अगर आपको अक्टूबर में बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है तो अपनी तारीख पहले से तय कर लें। खासतौर पर नवरात्रि और दशहरा के दौरान लगातार अलग-अलग शहरों में छुट्टियां होने के कारण शाखा जाने से पहले अपने बैंक और संबंधित शाखा की छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लें। ध्यान रखें कि बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के अनुसार अलग हो सकती हैं। इसलिए ऊपर दी गई सूची में आपके शहर का नाम नहीं है तो संबंधित बैंक शाखा से छुट्टी की पुष्टि करना बेहतर रहेगा। (October Bank Holiday 2026)
बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। अक्टूबर की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं। बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक। इसलिए अगर आपको अक्टूबर में बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है तो छुट्टियों की इस सूची को ध्यान में रखते हुए पहले से अपनी योजना बना लें। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। किसी विशेष शहर या राज्य में छुट्टी की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए बैंक जाने से पहले संबंधित शाखा की छुट्टी की पुष्टि जरूर कर लें।



