Breaking News: नदी में गिरा सेना का वाहन, 7 जवान शहीद
Breaking News: लद्दाख से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, तुर्तक सेक्टर में सेना की गाड़ी श्योक नदी में गिर गई। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए। जबकि कई जवान घायल हैं।
ब्रेकिंग: #लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, 26 जवानों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 7 की मौत।
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म (@PBNS_Hindi) May 27, 2022
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई, अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं, गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है: भारतीय सेना के सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2022
लद्दाख में श्योक नदी में गाड़ी गिरने से 7 सैनिकों की मृत्यु होने का दुःखद समाचार मिल रहा है।
इस पीड़ादायक घड़ी में देश उन सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है।
— General Vijay Kumar Singh (@Gen_VKSingh) May 27, 2022
#WATCH लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में आज शाम एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। हादसे में घायल सभी 19 जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया।
(वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा शूट किया गया है और सुरक्षा बलों द्वारा सत्यापित है।) pic.twitter.com/VhEJ4t8tbC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2022
गंभीर घायलों को वायु सेना की मदद से वेस्टर्न कमान के अस्पताल भेजा जा रहा है। ये जवान परतापुर (Breaking News) से एडवांस पोस्ट पर जा रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया। दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।
यह भी पढ़ें : Tied to tree for 8 years: 8 साल से पेड़ से बंधा हुआ है यह शख्स, आज होगा ‘आजाद’, पढ़ें पूरी ख़बर