Trending

Tied to tree for 8 years: 8 साल से पेड़ से बंधा हुआ है यह शख्स, आज होगा ‘आजाद’, पढ़ें पूरी ख़बर

Tied to tree for 8 years: पेड़ पौधे इंसान के लिए उतने ही ज़रूरी हैं जितने हवा और पानी हैं, पेड़ से जीवन जुड़ा हुआ होता हैं। पेड़ ही हमारे जीवन को खुशहाल और प्रकृति को हराभरा बनाकर रखते हैं। पेड़ हमें सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते, साथ ही हमें ये छाया, लकड़ियाँ, फल और सभी पक्षियों को घर भी देते हैं। अब पेड़ से जुड़ा हुआ एक ऐसा वाकया सामने आया हैं जो सबको सोचने पर मजबूर कर दिया हैं। गुजरात प्रदेश के राजकोट 22 साल का युवक (महेश) पिछले आठ सालों से एक पेड़ से बंधे हुए अपना जीवन बीता रहा है। यदि किसी यह शख्‍स को आठ सालों तक एक पेड़ से (Tied to tree for 8 years) बांधकर रख द‍िया जाए तो उसका क्‍या हाल होगा? यह बात सुनकर ही हर क‍िसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हालांक‍ि अब उसे इससे छुटकारा मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें : Gold Latest Update: सोना चांदी के दामों में आई गिरावट, जानिए क्या है ताजा भाव

एक सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयासों की बदौलत महेश को जल्द ही अपना जीवन गौरव के साथ जीने का मौका मिल सकता है। यहां के लोगों का कहना है कि महेश के अच्‍छे द‍िन आने वाले हैं। दरअसल 22 साल के महेश का व्‍यवहार आठ साल पहले अचानक उग्र हो गया। उसने दूसरों से हिंसक व्यवहार करना शुरू किया। ऐसे में हर क‍िसी को मारना, उस पर पत्‍थर फेंकना उसकी आदत में शुमार हो गया। ऐसे में गरीबी से त्रस्त झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले महेश के परिवार ने उसको नग्न अवस्था में पेड़ से बांध दिया।

‘दिमागी रूप से बीमार है मेरा बेटा’
गुजरात प्रदेश के राजकोट में महेश का परिवार रहता हैं। महेश के पिता प्रागजी ओलकिया कहते हैं कि उनका बेटा दिमागी रूप से बहुत कमजोर हैं। उसमें सोचने समझने की शक्ति नहीं हैं। उनका स्वाभाव समय के साथ बहुत बदलता गया, दिमागी से कमजोर होने के कारण वह बिना वजह से हिंसक हो जाता है। जब भी कोई उसके पास जाता था तो वह पथराव, मारपीट शुरू कर देता था। महेश के पिता ओलकिया ने कहा, “हम बहुत गरीब हैं और उसके इलाज या उसे कहीं भी रखने के लिए हमारे पास कोई संसाधन नहीं है। इसलिए, हमने उसे पेड़ से जंजीर से बांध दिया।”

Related Articles

Back to top button