Google Analytics —— Meta Pixel

मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है: PM नरेंद्र मोदी

Narendra Modi Political Journey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर नई दिल्ली में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें PM मोदी शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की सेवा के 25 साल, मैं 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे के लिए उन्हें नमन करता हूं और आने वाले समय में और भी ज्यादा प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने के लिए तत्पर हूं। स्व से समष्टि तक, स्वयं से वयम् तक मेरे जीवन का कण-कण, क्षण-क्षण भारत भूमि को समर्पित रहेगा। मैं आप सभी का और सभी देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं। 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा। आज मुझे हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर निरन्तर सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:- दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में आया कार्डियक अरेस्ट, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बच सकी जान

PM मोदी ने कहा कि ये जनता-जनार्दन के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम है। भाजपा, NDA, लोकतंत्र के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं। इस दौरान इतने सारे चुनाव हुए। चाहे वो विधानसभा के चुनाव हों या लोकसभा के चुनाव, जनता ने हमेशा मुझे अपनी सेवा के लिए चुना। मैं आज भारत के लोकतंत्र का, भारत के संविधान का भी वंदन करता हूं। मैं सेवा ज्योति यात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिकों का भी अभिनंदन करता हूं। आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का है। लाखों भारतीयों का भरोसा और अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज सुबह मैं श्री विनायक मंदिर में दर्शन के लिए गया था, जहां मैंने प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति और सामर्थ्य दीजिए कि मैं अपने देश के लिए और ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। देशवासियों की और ज्यादा सेवा कर सकूं, दिन-रात सेवा कर सकूं। आज मैं जो कुछ हूं, जहां भी हूं, जिस दायित्व पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता-जनार्दन का ही है। मेरे लिए जनता-जनार्दन ईश्वर का ही रूप है। लाखों-करोड़ों देशवासियों के विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही, मेरी सबसे बड़ी शक्ति रही है। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे सिर्फ शुक्रगुजारी महसूस होती है। मैं हर उस व्यक्ति और हर उस अनुभव का आभारी हूं, जिसने मुझे कुछ सिखाया। जिन लोगों ने मुझे सिखाया, उन्होंने मुझे विनम्रता सिखाई। जिन्होंने मुझे नीचे गिराया, उन्होंने मुझे फिर से उठना सिखाया। मेरे समर्थकों ने मेरा हौसला बढ़ाया, जबकि मेरे आलोचकों ने मुझे अपने अंदर झांकना सिखाया, जो लोग मेरे साथ खड़े रहे, उन्होंने मुझे भरोसे की ताकत दिखाई।

उन्होंने कहा कि देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश के लिए मेरा दायित्व भी सबसे ज्यादा है। मैं हृदय से ये मानता हूं कि देश के हर नागरिक का मुझपर सबसे बड़ा हक है। ये 25 साल का जन विश्वास, ये 25 सालों का अनुभव बहुत बड़ी पूंजी है और ये पूंजी सिर्फ मोदी की नहीं है, ये पूंजी देश की है। मां भारती की हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है। मुझे याद है कि जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ने जाता था, तब हमारे मास्टर जी तरह-तरह के पाठ पढ़ाते थे और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले स्टूडेंट्स में हमेशा मेरा नाम होता था। सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी ही मानता हूं। हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करता हूं। मुझे कभी अकेलापन महसूस नहीं हुआ। ऐसे अनगिनत स्वयंसेवक हैं जो भारत की सांस्कृतिक आत्मा के संरक्षक हैं और जिनका एकमात्र उद्देश्य है – भारत की सेवा करना। (Narendra Modi Political Journey)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे इसी भावना के साथ जीते हैं और हर पल खुद को याद दिलाते हैं- “हम सेवक हैं। हम मानवता के सेवक हैं।” मैं उन सभी स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं को सादर नमन करता हूं, जो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा में लगे हुए हैं। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो केवल कृतज्ञता का भाव ही नजर आता है। शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया, जिसने मेरा साथ दिया, मुझे विश्वास की शक्ति दिखाई, जिसने मेरा विरोध किया, मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई। हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा रहा, हर सफलता ने मेरे दायित्व को विस्तार दिया और हर सिद्धि ने बड़े लक्ष्यों की तरफ बढ़ने का साहस और जज्बा दिया। आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है। ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन उस वादे को दोहराने और उस इरादे को व्यक्त करने का दिन है, जो कहता है कि हम करके रहेंगे। (Narendra Modi Political Journey)

Back to top button
error: Content is protected !!