Google Analytics —— Meta Pixel

एक साथ 3 मोर्चों पर जंग लड़ रहा पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे भूखा देश, सड़कों पर आटे के लिए संघर्ष

Pakistan Hunger Crisis: कभी ‘गजवा-ए-हिंद’ के सपने देखने वाला पाकिस्तान आज खुद दो वक्त की रोटी के लिए दुनिया के सामने कटोरा लेकर भीख मांगने को मजबूर है। तीन मोर्चों पर आंतरिक और बाहरी लड़ाइयां लड़ रहा यह मुल्क अब आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे भूखा देश बन चुका है, जिस देश की सेना और हुक्मरान अपनी अवाम का पेट भरने के बजाय दूसरे देशों के बजट और रहन-सहन पर ताक-झांक करने में मशगूल रहे, आज उसी पाकिस्तान की सड़कों पर आटे की बोरियों के लिए ऐसी खूनी लूट मची है, जिसे देखकर दुनिया थूक रही है। हालात ये हैं कि दुनिया के सबसे बड़े कर्जदार देशों की कमान संभालने के बाद अब पाकिस्तान भूखमरी के पायदान पर अफगानिस्तान से भी नीचे खिसककर ग्लोबल मंच पर अपनी ऐसी फजीहत करा रहा है, जिसकी मिसाल इतिहास में शायद ही कहीं मिलती हो।

यह भी पढ़ें:- पंजाब में नशा, गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था पर सियासी घमासान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मांगा जवाब, AAP मंत्री बोले- गुजरात में नशे के कारोबार पर क्या कार्रवाई हुई ?

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान अब दुनिया का सबसे भूखा देश घोषित हो चुका है। हाल ही में सबसे ज्यादा कर्ज के बोझ तले दबे देशों की सूची में शीर्ष स्थान पाने के बाद अब यह मुल्क ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भी सबसे निचले पायदानों पर आ गिरा है। जब किसी हुकूमत की आंखें आम नागरिकों की दो जून की रोटी से फेर ली जाती हैं, तब समाज में किस तरह का कोहराम मचता है, इसकी बानो की तस्वीरें पाकिस्तान की सड़कों से आ रही हैं। देश के कई शहरों में आटे की बोरियों से लदे ट्रकों पर आम जनता टूट पड़ती है। स्थिति इतनी नियंत्रण से बाहर हो चुकी है कि ट्रकों को हथियारबंद लोगों द्वारा जबरन रोका जा रहा है और राशन लूटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में एक रिक्शा चालक को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा जा रहा है, क्योंकि वह अपनी गाड़ी पर लदे आटे को लुटने से बचा रहा था। (Pakistan Hunger Crisis)

पाकिस्तान के लोगों का छलका दर्द

जनता का कहना है कि पिछले चार सालों में मौजूदा हुकूमत के पास देश को उबारने के लिए न तो कोई विजन है और न ही कोई ठोस नीति, बस अंधाधुंध कर्ज लेने का सिलसिला जारी है। एक बुजुर्ग महिला ने रोते हुए कैमरे पर अपनी पीड़ा जाहिर की कि न तो घरों में गैस आ रही है और न ही पानी। कमाने वाला कोई नहीं है और 75 साल की उम्र में उन्हें सड़कों पर धक्के खाने पड़ रहे हैं, जहां एक वक्त की रोटी पकाना भी नामुमकिन हो गया है। इस भीषण अनाज संकट की सबसे दर्दनाक और भयानक मार देश के छोटे बच्चों पर पड़ रही है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में आज लगभग एक करोड़ बच्चे गंभीर कुपोषण और भुखमरी का शिकार हो चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों में कुपोषण का स्तर जो पहले नियंत्रण में माना जाता था, वह अब बढ़कर मध्यम और गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्समें एशिया में सबसे नीचे फिसला पाकिस्तान

वर्ल्ड हंगर इंडेक्स (HDR) के नए आंकड़े पाकिस्तान की बदहाली की पोल खोल रहे हैं। कुल 122 देशों की सूची में पाकिस्तान लुढ़ककर 106वें स्थान पर पहुंच गया है। देश में फैली भीषण आर्थिक अस्थिरता और खाद्य पदार्थों के दामों में आए बेतहाशा उछाल के चलते आम लोगों की जेब खाली हो चुकी है, जिससे वे दो वक्त का भोजन खरीदने में भी असमर्थ हैं। कराची की एक गृहणी ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनके घरों में न तो सुबह, न दोपहर और न ही शाम को ठीक से बिजली या गैस मिलती है। बच्चे सुबह से नाश्ते की उम्मीद में बैठे रहते हैं, लेकिन अंत में उनके हाथ निराशा ही लगती है। पाकिस्तान में महंगाई ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां बुनियादी जरूरत की चीजें ईंधन से भी ज्यादा महंगी हो चुकी हैं। 20 किलो आटे का बैग अब बाजार में ₹3,300 तक बिक रहा है। 80 किलो मोटे आटे की कीमत उछलकर ₹13,200 के पार पहुंच चुकी है। 20 किलो चोकर का बैग ₹1,480 में मिलने को मजबूर है।

पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की लाचारी

जो रोटी कभी मात्र ₹20 में मिलती थी, वह अब ₹50 ग्राम के हिसाब से ₹30 में बिक रही है। कई इलाकों में तो कमर्शियल रोटियों की बिक्री पूरी तरह ठप हो चुकी है और सरकारी सब्सिडी वाला आटा बाजार से पूरी तरह गायब है। एक तरफ देश के नागरिक भुखमरी और महंगाई के दलदल में धंस रहे हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम शहबाज शरीफ विदेशों से कर्ज की भीख मांगने को मजबूर हैं। खुद प्रधानमंत्री ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपने देश की फजीहत बयां करते हुए कहा था कि मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। जब भी मैं या कोई अन्य नेता बाहर जाता है तो भले ही लोग सामने से कुछ न कहें, लेकिन वे अंदर ही यही सोचते होंगे कि ये लोग फिर से पैसे मांगने आ गए हैं। आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान की स्थिति दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुकी है। (Pakistan Hunger Crisis)

Afghanistan Pakistan Conflict

ऋण और जीडीपी अनुपात साल 2026 के अंत तक बढ़कर 70.2% हो चुका है। इसका मतलब है कि देश की कुल अर्थव्यवस्था का 70 प्रतिशत हिस्सा केवल विदेशी कर्जों के सहारे चल रहा है। कुल सार्वजनिक कर्ज बढ़कर 290 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। प्रति व्यक्ति कर्ज को देश की आबादी के हिसाब से बांटा जाए तो आज पाकिस्तान के प्रत्येक नागरिक पर औसतन 3.5 लाख रुपए का कर्ज लाद दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर्ज लेने और बार-बार वित्तीय मदद मांगने के रिकॉर्ड के कारण पाकिस्तान को हाल ही में दुनिया के सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे देशों के समूह का नेतृत्व सौंप दिया गया था। अब भुखमरी के मामलों में भी अफगानिस्तान से पीछे छूट जाने के बाद यह साफ हो चुका है कि जब हुक्मरान जनता की बुनियादी जरूरतों को ताक पर रखकर अपनी तिजोरी भरने में जुट जाते हैं, तो मुल्क का पतन तय हो जाता है।

Pakistani PM Shahbaz Sharif

बदहाल अर्थव्यवस्था, आसमान छूती महंगाई और बंदूक की नोक पर लुटता राशन सिर्फ एक देश की तस्वीर नहीं, बल्कि उस कुशासन का जीता-जागता परिणाम है, जहां जनता की बुनियादी जरूरतें हुक्मरानों के ऐशो-आराम और सैन्य महत्वाकांक्षाओं के नीचे कुचल दी जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बार-बार बेइज्जत होने और भीख के कटोरे को अपनी पहचान बना चुके पाकिस्तान के लिए यह महज एक आर्थिक संकट नहीं, बल्कि उस पतन की शुरुआत है, जिससे उबरना अब नामुमकिन सा नजर आता है। आज हर पाकिस्तानी के सिर पर सवा तीन लाख से ज्यादा का कर्ज और बच्चों के निवाले पर मंडराता मौत का साया यह चीख-चीख कर कह रहा है कि जिस मुल्क ने अवाम का पेट भरने के बजाय दुश्मनी पालने को प्राथमिकता दी, उसका अंत यही होना था। (Pakistan Hunger Crisis)

Back to top button
error: Content is protected !!