Google Analytics —— Meta Pixel

चुनावी जमीन खिसकते ही फिर शुरू हुआ ट्रंप का क्रेडिट गेम, कहा- 250% टैरिफ लगाने की धमकी देकर रुकवाई भारत-पाकिस्तान के बीच जंग

Trump on India Pakistan: अमेरिकी राजनीति के गलियारों में डोनाल्ड ट्रंप की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में स्थापित हो चुकी है, जो दुनियाभर की घटनाओं का श्रेय अपने नाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। फ्लोरिडा में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा ही बड़ा बयान दिया, जिस पर अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषक और कूटनीतिक जानकार अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़े संघर्ष को रुकवाया था। ट्रंप ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि मैंने दोनों परमाणु-सम्पन्न देशों को यह धमकी दी थी कि अगर सैन्य कार्रवाई बंद नहीं की तो अमेरिका उनके साथ सारा व्यापार बंद कर देगा और 250% तक का भारी-भरकम टैरिफ थोप देगा।

यह भी पढ़ें:- सूरजपुर डबल मर्डर मामले में नया मोड़, पति की करतूत से टूटी पत्नी, मिटाया सिंदूर, कहा- अगला टारगेट मैं थी

जानकारों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान वास्तविकता से कोसों दूर और सिर्फ चुनावों को प्रभावित करने का एक भोंडा प्रयास है। विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप की यह आदत पुरानी है कि वह वैश्विक मंच पर खुद को एकमात्र सुपरहीरो के रूप में पेश करें, भले ही जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत क्यों न हो। हर बात का खुद क्रेडिट लेने की इस प्रवृत्ति ने उन्हें राजनीतिक पंडितों के बीच एक हास्यास्पद किरदार बना दिया है, जो चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए बेबुनियाद दावे करने से नहीं हिचकिचाते। डोनाल्ड ट्रंप की यह बयानबाजी और शेखी बघारने की आदत ऐसे समय में सामने आई है, जब उनकी राजनीतिक जमीन दरकती नजर आ रही है। ताजा सर्वे और ओपिनियन पोल के आंकड़े चीख-चीख कर कह रहे हैं कि मिडटर्म चुनावों में ट्रंप और उनके समर्थकों की हवा पूरी तरह टाइट हो चुकी है। कई प्रतिष्ठित सर्वे रिपोर्ट्स में साफ तौर पर यह बात सामने आई है कि मतदाता अब ट्रंप के कोखले दावों और बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जाने वाली बातों से तंग आ चुके हैं। 

US Midterms Threaten Trump

जनता का एक बड़ा वर्ग महंगाई, अर्थव्यवस्था और उनकी अस्थिर विदेश नीति से नाराज है, जिसके चलते रिपब्लिकन पार्टी को इन चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है। आंकड़ों पर गौर करें तो कई चुनावी विश्लेषकों की ओर से किए गए हालिया जनमत सर्वेक्षणों में ट्रंप समर्थित उम्मीदवारों की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। कई प्रमुख राज्यों में हुए सर्वे बताते हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी या स्वतंत्र उम्मीदवार बढ़त बना रहे हैं, जिससे ट्रंप खेमे में भारी खलबली मची हुई है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी ट्रंप की राजनीतिक जमीन खिसकती है, वह तुरंत इस तरह के सनसनीखेज और मनगढ़ंत बयान देते हैं, ताकि मीडिया का ध्यान भटकाया जा सके और जनता का समर्थन हासिल किया जा सके, लेकिन इस बार जनता उनके इन हथकंडों को भली-भांति समझ चुकी है। (Trump on India Pakistan)

भारत ने दिया दो टूक जवाब

ट्रंप के इन दावों की कलई तब और खुल जाती है, जब भारत के आधिकारिक रुख पर नजर डाली जाती है। भारत सरकार ने पहले भी कई बार और इस बार भी पूरी दृढ़ता के साथ ट्रंप के मध्यस्थता वाले दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तीसरे देश की मध्यस्थता का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। भारत की नीति हमेशा से स्पष्ट रही है कि वह द्विपक्षीय मामलों में बाहरी दखलंदाजी को कतई बर्दाश्त नहीं करता है। आंकड़ों और तथ्यों के आईने में देखें तो पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति तब बनी थी, जब पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने खुद भारत से संपर्क किया था और तनाव कम करने की गुहार लगाई थी। भारत की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सीजफायर किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी या दबाव की वजह से नहीं, बल्कि पाकिस्तान की तरफ से आए औपचारिक अनुरोध के बाद स्थापित हुआ था। इसके अलावा ट्रंप ने 11 विमान गिराए जाने का दावा किया है, उसे भी भारतीय रक्षा मंत्रालय और विशेषज्ञों ने पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी

ट्रंप के बेतुके बयानों के पीछे छिपे सच को समझने के लिए जमीनी सैन्य कार्रवाई के इतिहास को देखना जरूरी है। पिछले साल 7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की थी। यह निर्णायक कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें कई नागरिकों को निशाना बनाया गया था। इस सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की धरती पर पल रहे आतंकी बुनियादी ढांचे को नेस्तनाबूद करना था। भारतीय सेना के अदम्य साहस और सटीक खुफिया जानकारी के बल पर चलाए गए इस अभियान में आतंकियों के उन तमाम ठिकानों को मलबे में बदल दिया गया, जहां से पहलगाम हमले की खौफनाक साजिश रची गई थी। भारतीय सेना के इस प्रचंड पराक्रम से पाकिस्तानी सेना और आतंकियों में हड़कंप मच गया था। आखिर में अपनी कमर टूटती देख 10 मई को पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से सैन्य कार्रवाई रोकने का गिड़गिड़ाते हुए अनुरोध किया, जिसके बाद भारत ने अपनी रणनीतिक शर्तों के तहत सैन्य विराम पर सहमति जताई। (Trump on India Pakistan)

ट्रंप की बयानबाजी बनाम जमीनी सच्चाई

इस पूरी प्रक्रिया में ट्रंप या अमेरिका की कोई भूमिका दूर-दूर तक नहीं थी, जो यह साबित करता है कि ट्रंप का बयान महज अपनी असफलताओं को छिपाने और चुनावी रोटियां सेकने का एक असफल पैंतरा भर है। बता दें कि ट्रंप अपनी वाहवाही और क्रेडिट लेने की आदत के तहत भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का दावा 90 से ज्यादा बार अलग-अलग मंचों, साक्षात्कारों और रैलियों में दोहरा चुके हैं। ट्रंप बार-बार अपनी चुनावी रैलियों और बैठकों में यह रट लगाते रहे हैं कि उन्होंने कुल 8 युद्ध रुकवाए हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान का संघर्ष भी शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि हर बार वह अपने दावों में विमानों के गिरने या टैरिफ की धमकियों की नई-नई मनगढ़ंत कहानियां जोड़कर खुद की पीठ थपथपाते रहते हैं, जबकि भारत सरकार हर बार उनके इन बयानों को सिरे से खारिज करती आई है। डोनाल्ड ट्रंप का यह दावा कि उन्होंने 250% टैरिफ की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई, महज उनकी पुरानी आदत यानी हर चीज का खुद क्रेडिट लेने और चुनावी रैलियों में तालियां बटोरने का एक और असफल प्रयास भर है। भारत सरकार ने हर बार की तरह इस बार भी उनके इन मनगढ़ंत और बचकाने दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!