छत्तीसगढ़ में BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की मैराथन बैठकें, दूसरे दिन विधायकों-सांसदों और मंत्रियों से मंथन

Smriti Irani Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकों का सिलसिला जारी है। संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों और पार्टी के भीतर समन्वय को लेकर चर्चा हो रही है। आज सुबह करीब 10 बजे से विधायकों के साथ बैठक निर्धारित थी। इसके बाद सांसदों, मंत्रियों, कोर ग्रुप और विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें हैं। स्मृति ईरानी के दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक भाजपा विधायकों के साथ बैठक रखी गई थी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पार्टी सांसदों के साथ चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें:- पिकअप के गुप्त चैंबर में छिपे थे 4 करोड़ रुपये, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
दोपहर करीब 12:30 से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक कोर ग्रुप और निगम-मंडल समेत आयोगों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक निर्धारित है। शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज राजधानी रायपुर में ही रहेंगे। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में रहेंगे। इसके बाद वे शाम करीब 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। स्मृति ईरानी ने दौरे के पहले दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन के अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की। (Smriti Irani Chhattisgarh Visit)
सत्ता और संगठन के कामकाज की समीक्षा
प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग और जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, पूर्व सांसदों-विधायकों और कोर ग्रुप के साथ अलग-अलग चर्चा हुई। बैठकों का सिलसिला करीब नौ घंटे तक चला। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने, सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, पुराने नेताओं को साथ लेकर चलने और सरकार-संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने कहा कि सत्ता और संगठन के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनावों के लिहाज से भी चर्चा हो रही है। पार्टी नेतृत्व की इन बैठकों को संगठन की मौजूदा स्थिति समझने और भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (Smriti Irani Chhattisgarh Visit)

प्रदेश भाजपा कार्यालय में दूसरे दिन भी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू की बैठकों का दौर जारी है। दिन की शुरुआत विधायकों के साथ बैठक से हुई, जिसके बाद सांसदों के साथ चर्चा की जा रही है। इसके बाद मंत्रियों और कोर ग्रुप की बैठक भी होगी। यानी बैठकों का सिलसिला शाम तक चलेगा। बैठक के दौरान विधायकों से उनके कामकाज का फीडबैक लिया गया। उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने, अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचने और संगठन के नेताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विधायकों को मिशन 2028 की तैयारियों में सक्रियता से जुटने को कहा गया।

जानकारी के मुताबिक आज होने वाली अलग-अलग बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव 2028 के मद्देनजर संगठन की रणनीति और सरकार के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं मंत्रियों के साथ बैठक में उनके विभागों के कामकाज और रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा की जाएगी। साथ ही मंत्रियों से उनका रिपोर्ट कार्ड पूछा जाएगा। इन बैठकों के जरिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व संगठन और सरकार की तैयारियों का फीडबैक लेकर आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन कर रहा है। कुल मिलाकर स्मृति ईरानी के इस दौरे में संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ मिशन 2028 की तैयारियों पर फोकस है। अब नजर मंत्रियों की बैठक पर रहेगी, जहां उनके विभागों के कामकाज और रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा होना है। इन बैठकों से मिले फीडबैक के आधार पर भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में आगे की रणनीति तय कर सकती है।

दूसरे दिन की बैठकों में विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से अलग-अलग चर्चा के जरिए संगठन और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने पर जोर रहेगा। मंत्रियों से बैठक के दौरान कुछ शिकायतों से जुड़े मुद्दे भी उठने की संभावना बताई जा रही है। स्मृति ईरानी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भाजपा आगामी चुनावों की तैयारी के साथ सरकार के कामकाज और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर रही है। ऐसे में इन बैठकों से निकलने वाले संकेतों पर पार्टी के नेताओं और राजनीतिक हलकों की नजर है। कुल मिलाकर स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे में स्वागत के तामझाम से ज्यादा संगठन की मजबूती, सरकार के कामकाज की समीक्षा और आगामी चुनावों की रणनीति पर जोर नजर आया। अब निगाहें दूसरे दिन की बैठकों पर हैं, जहां विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से चर्चा के जरिए संगठन और सरकार का फीडबैक लिया जाएगा। इन बैठकों से भाजपा को 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कितनी दिशा मिलती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।




