छत्तीसगढ़ में हत्या की तीन घटनाओं से सनसनी, कहीं भाई ने बहन को मारा तो कहीं भतीजे ने बुआ की ली जान

3 Murder in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से हत्या की तीन घटनाएं सामने आई हैं। रायपुर के लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई। वहीं सारंगढ़ में जमीन विवाद को लेकर एक युवती की चाकू मारकर जान ले ली गई। उधर बलरामपुर जिले में बच्चों के आपसी विवाद की पुरानी रंजिश में ममेरे भाई ने अपनी 45 साल की बहन की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। तीनों घटनाओं के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने रायपुर और बलरामपुर के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सारंगढ़ में नाबालिग आरोपी की तलाश जारी है। पहला मामला राजधानी रायपुर के लाखेनगर चौक का है, जहां आपसी विवाद के दौरान एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें:- पटवारियों की हड़ताल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- चाहें तो एक घंटे में खत्म करा सकती है हड़ताल
घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है, जहां 25 साल के मोहम्मद यूनुस पर लोहे की वस्तु से सीने पर वार किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक मोहम्मद यूनुस और हत्या का आरोपी दोनों ईदगाह भाठा के निवासी हैं। दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके दौरान आरोपी ने युवक के सीने पर लोहे की वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मोहम्मद यूनुस की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के आरोप में 41 साल के शेख नाजिर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

सारंगढ़ में युवती की चाकू मारकर हत्या
सारंगढ़ जिले में जमीन विवाद को लेकर परिवार के भीतर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग ने रिश्ते में अपनी बुआ लगने वाली 35 साल की युवती पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण युवती की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामला सिटी कोतवाली सारंगढ़ क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान तुलबाई जांगड़े के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पिंडरी गांव की रहने वाली थी और पिछले कुछ सालों से मेधापाली भोजपुर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से अपने गांव पिंडरी आई हुई थी। इसी दौरान परिवार के भीतर जमीन विवाद को लेकर चल रही पुरानी तनातनी के बीच उनका परिवार के ही नाबालिग से विवाद हो गया। विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और नाबालिग ने तुलबाई जांगड़े पर चाकू से वार कर दिया। (3 Murder in Chhattisgarh)
ममेरे भाई ने की 45 साल की बहन की हत्या
हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात के बाद से नाबालिग आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश को लेकर जांच की जा रही है। वहीं बलरामपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चों के आपसी विवाद के बाद पैदा हुई रंजिश में एक ममेरे भाई ने अपनी 45 साल की बहन की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गांव में देशी शराब का सेवन किया और फिर महिला को बुलाकर जंगल की ओर ले गया। सुनसान जगह देखकर उसने महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
![]()
पूरा मामला चांदो थाना क्षेत्र के चंचल चुआ गांव का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी ममेरी बहन से बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। घटना वाले दिन आरोपी ने पहले गांव में ही देशी शराब पी। इसके बाद वह मृतिका को बुलाकर जंगल की तरफ ले गया। वहां सुनसान जगह देखकर उसने महिला के सिर पर पत्थर से जोरदार वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस की विवेचना में मृतिका का ममेरा भाई ही हत्या का आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। (3 Murder in Chhattisgarh)



