UltraTech Cement in Balodabazar – सीमेंट प्लांट में कर्मचारी की अचानक मौत, हार्ट अटैक या कुछ और? पोस्टमार्टम से होगा खुलासा
UltraTech Cement in Balodabazar : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में एक कर्मचारी की काम के दौरान अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है। वह ग्राम चरौदा, थाना पलारी के निवासी थे। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
धर्मकांटा में ड्यूटी के दौरान हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर यादव अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के धर्मकांटा विभाग में कार्यरत थे। रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी अचानक उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संयंत्र परिसर में कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। (UltraTech Cement in Balodabazar)
हालांकि कर्मचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन किसी अन्य कारण से भी मौत होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
सुहेला पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर सुहेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कर्मचारी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल हार्ट अटैक की आशंका को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (UltraTech Cement in Balodabazar)



