Google Analytics —— Meta Pixel

CM’s Promise: CM ने भेंट-मुलाकात में गरीब मां से किया था वादा…. ‘आप चिंता ना करें दिल्ली हो या चेन्नई.. इलाज हम कराएंगे’  

CM’s Promise: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता जल्द ही किसी की अंधेरी दुनिया में उजेला बिखेर सकती है। मुख्यमंत्री के वादे के मुताबिक बलरामपुर जिले के बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दृष्टिहीन बहनें चंदा और रिया इलाज के लिए चेन्नई के प्रख्यात शंकरा नेत्रालय अस्पताल पहुंच गई हैं। शुक्रवार को नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों के निर्देशन में दोनों बच्चियों की आंखों की प्रारंभिक जांच हुई। वहां के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों को जेनेटिक बीमारी है, जिसके लिए और भी विस्तृत जांचों की जरूरत है। आज बाकी की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Rashifal 18 June 2022: इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेगी सफलता, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

बता दें कि 5 मई को बलरामपुर के आरागाही गांव के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर अनती देवी मुख्यमंत्री से अपनी दोनों दृष्टिहीन बच्चियों की सहायता की मांग करते हुये रो पड़ी थीं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अनती देवी से कहा था कि आप चिंता ना करें, आपके बच्चों के इलाज में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। देश के जिस अस्पताल में इलाज होगा हम वहां इलाज कराएंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा था कि दिल्ली हो या चेन्नई जहां भी इलाज संभव होगा, बच्चियों का इलाज कराएंगे। गरीब परिवार की बच्चियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। (CM’s Promise)

इन जांचों के बाद तय होगा इलाज

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद चंदा और रिया को सबसे पहले जांच के लिये रायपुर एम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेन्नई के प्रख्यात शंकरा नेत्रालय जाने के लिए अनुशंसा की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दोनों बच्चियों को परिवार सहित चेन्नई भेजा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों दृष्टिहीन बहनों को जेनेटिक बीमारी है। शुक्रवार सुबह दोनों की जांच नेत्र विशेषज्ञों द्वारा की गई। डॉक्टरों का कहना है कि अभी प्रारंभिक जांच की गई है। आज यूएसजी, ईआरजी, एलवीए-1, ग्लूकोमा के विस्तृत जांच कराई जाएंगी, उसके बाद ही तय किया जाएगा कि क्या इलाज करना है। (CM’s Promise)

Back to top button
error: Content is protected !!