Google Analytics —— Meta Pixel

Minister Singhdeo Resigned: TS सिंहदेव ने पंचायत मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राजनीतिक हलचल तेज

Minister Singhdeo Resigned: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई। हालांकि सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे। बात दें कि TS सिंहदेव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव है, जिनके पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (GST) का प्रभार था। (Minister Singhdeo Resigned)

यह भी पढ़ें:- Saria Price Update: सरिया के दामों में फिर भारी गिरावट दर्ज, जानिए क्या है ताजा रेट

मंत्री TS ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा सौंप दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जिस तरह की चीजें चल रही थीं, ये तो एक दिन होना ही था। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा भेज दिया है। सिंहदेव के इस फैसले से सरकार के अंदर चल रही खींचतान सड़क पर आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ये इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं ये तो बाद की बात है, लेकिन इस्तीफे से सरकार और संगठन में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना केंद्रीय नेतृत्व को भी भेज दी गई है।  उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भी भेज दिया है। 

इधर,  नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि टीएस सिंहदेव ने अपने एक मंत्रालय से इस्तीफा किन कारणों से दिया है वो सब जानते हैं। इससे तो साफ है कि कांग्रेस के भीतरखाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। बता दें कि सिंहदेव 2008 से अंबिकापुर से छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित सदस्य हैं। उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को पंचायत और ग्रामीण विकास का कार्यभार संभाला था। TS सिंहदेव छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस सीट से सिंहदेव बीते 3 बार से विधायक हैं। TS सिंहदेव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर सिंहदेव है और वे सरगुजा के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। (Minister Singhdeo Resigned)

Back to top button
error: Content is protected !!