Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

CM House Ka Gherao: 24 अगस्त को CM हाउस का घेराव करेगी BJP, पुलिस ने तैयार की यह रूट व्यवस्था

CM House Ka Gherao: छत्तीसगढ़ में BJP फिर से सक्रिय हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ BJP के पदाधिकारियों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले प्रदेश अध्यक्ष उसके बाद नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया गया। इसके बाद BJP ने नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में BJP भूपेश सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी के विरोध में 24 अगस्त को राजधानी में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास घेराव का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले होगा, जिसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य्क्ष तेजस्वी सूर्या मुख्य रूप से शामिल होंगे। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर निगम के पास धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन प्रस्तावित है, जिसे ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने निम्नानुसार मार्ग प्रतिबंधित और डायवर्सन की व्यवस्था की है।

इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा

  • कोतवाली चौक से फायर ब्रिगेड चौक।
  • शास्त्री चौक से बंजारी चौक फायर ब्रिगेड चौक महिला थाना चौक।
  • महिला थाना चौक से ओसीएम चौक काली माई चौक कबीर चौक।
  • शास्त्री चौक से खजाना चौक।
  • आनंद नगर चौक से एसआरपी चौक।
  •  केनाल रोड पंचशील चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक।
  • PWD चौक से सर्किट हाउस इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग तक।

सुगम मार्ग और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहन चालक निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। शास्त्री चौक से खजाना चौक कलेक्ट्रेट परिसर जाने वाले वाहन चालक शास्त्री चौक से मरही माता चौक खालसा स्कूल, ऑक्सीजन रोड होकर आवागमन करेंगे। इसी प्रकार शास्त्री चौक से एस आर पी चौक तेलीबांधा जाने के लिए मरही माता चौक से खालसा स्कूल केनाल चौक होकर भारत माता चौक से SRP चौक एवम तेलीबांधा चौक की और आवागमन कर सकते हैं। (CM House Ka Gherao)

यह भी पढ़ें:- Neta Pratipaksh Narayan Chandel: छत्तीसगढ़ के नए नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर निशाना, कहा- पिछड़ रहा है प्रदेश

वहीं कालीबाड़ी से शास्त्री चौक रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन चालक केनाल लिंकिंग रोड का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं। सर्किट हाउस और कंट्रोल रूम जाने वाले वाहन चालक कटोरा तालाब चौक से PWD चौक कालीमाई तिराहा, एलआईसी टर्निंग से कंट्रोल रूम सर्किट हाउस तक आवागमन कर सकते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस आंदोलन में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से 5000 हज़ार युवा शामिल होंगे और मुख्यमंत्री निवास घेराव कर हल्ला बोलेंगे। इसी कड़ी में मूणत ने गुरुवार को सोनकर बाड़ी सुंदर नगर में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारो मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक ली और आगमी 24 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर चर्चा की। (CM House Ka Gherao)

CM House Ka Gherao

Back to top button
error: Content is protected !!