CM भूपेश ने रमन सिंह को किया फोन, तबीयत के बारे में ली जानकारी
CM Bhupesh Talk Raman: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से फोन पर चर्चा कर उनका हाल जाना और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बता दें कि रमन सिंह को मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी सर्जरी भी हुई है । इसी संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह को कॉल किया था।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, 41 डॉक्टरों का हुआ तबादला
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। पैर की एक छोटी सर्जरी के लिए वो 3 दिन पहले ही दिल्ली गए थे। रमन सिंह को लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने इसी वजह से सर्जरी की सलाह डॉक्टर रमन सिंह को दी थी। इसी बीच सोमवार की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कॉल के जरिए रमन सिंह का हाल-चाल जाना। (CM Bhupesh Talk Raman)
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पूर्व मुख्यमंत्री @drramansingh जी से अभी दूरभाष पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना है।
मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 3, 2022
उन्होंने रमन सिंह को कॉल करके पूछा कि तबीयत कैसी है, डॉक्टर साहब… दूसरी तरफ से डॉक्टर रमन सिंह ने हाल चाल ठीक होने की जानकारी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बता दें कि अचानक दिल्ली जाने की वजह से छत्तीसगढ़ में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। रमन सिंह का पहले से कोई विशेष कार्यक्रम दिल्ली जाने का तय नहीं था, लेकिन वे अचानक चिकित्सीय सलाह के बाद दिल्ली निकल पड़े। (CM Bhupesh Talk Raman)
प्रदेश में कई तरह की सियासी चर्चा
इसे लेकर प्रदेश में कई तरह की सियासी चर्चा शुरू हो गई। पहले ही छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में कई तरह के उठापटक हो चुके हैं। ऐसे में कहा जाने लगा कि रमन सिंह को किसी दूसरी जिम्मेदारी देने या प्रदेश में किसी बड़े बदलाव की वजह से दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि ये अटकलें अफवाह साबित हुई। कहा जा रहा था कि रमन सिंह को PM मोदी किसी राज्य के राज्यपाल बना सकते हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के नए BJP पदाधिकारी अपना काम अच्छे से कर सकें। हालांकि ये सभी बातें सिर्फ बात बनकर रह गई। सूत्रों के मुताबिक रमन सिर्फ अपना इलाज करने दिल्ली गए हैं। इसके अवाला वहां उनका कोई प्लान नहीं है। (CM Bhupesh Talk Raman)



