Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

दुर्गा विसर्जन के दौरान शांत नदी में अचानक आया सैलाब, 8 की मौत

West Bengal Flood : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दशहरा के दिन बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया है। लोग माल नदी में दुर्गा मां की मूर्ति विसर्जन कर रहे थे तभी नदी में अचानक बाढ़ (West Bengal Flood) आ गई। जिससे अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई लोग लापता हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार घटना के समय सैकड़ों संख्या में लोग माल नदी के किनारे मूर्ति विसर्जन के लिए एकत्रित थे। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने बताया कि अब तक लगभग 50 लोगों को बचाया जा सका है।

पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्ता ने बताया कि “बुधवार को देवी दुर्गा मां की मूर्ति विसर्जन के दौरान आई बाढ़ से 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के लापता होने की खबर है। लोगों को बचाने के लिए NDRF, SDRF, पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं।”

यह भी पढ़ें : Eknath Shinde : एकनाथ शिंदे ने उद्धव पर किया वार, दशहरे पर ठाकरे परिवार को किया अपने खेमे में शामिल

50 लोग बचाए गए, 13 घायल

जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी मौमिता गोदारा ने कहा कि “नदी में अचानक आई फ्लैश फ्लड से कई लोग बह गए हैं। जिसमें अब तक लगभग 50 लोगों को बचाया जा सका है। 13 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही अब तक 8 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।

फ्लैश फ्लड (West Bengal Flood) 2 मिनट में सबकुछ बहा गया

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मूर्ति विसर्जित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। लोग नदी में मूर्ति विजर्सित कर ही रहे थे तभी अचानक से नदी का तेजी से बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानी इतनी तेजी से बढा कि नदी में मौजूद लोगों को संभालने का भी टाइम नहीं मिला और देखते ही देखते सब कुछ बह गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

जलपाईगुड़ी जिले में माल नही पर हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ऑफिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दुख व्यक्त करते हुए लिखा गया “पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।”

यह भी पढ़ें : Oppo ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, सिर्फ इतने कीमत में मिलेगा धासू कैमरा

कैसे आता है फ्लैश फ्लड

जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित है। पहाड़ी ढलान होने की वजह से बारिश के बाद पानी तेज धारा के साथ नीचे उतरती है और नदी में मिल जाती है। इस वजह से यहां माल नदी में अक्सर फ्लैश फ्लड आता रहता है।

विशेषज्ञों के अनुसार जब सीमित इलाके में बहुत तेज वर्षा होती है, तो नदियों, डैम या झीलों में ओवर फ्लो हो जाता है। ये पानी जब प्रवाह रोकने के लिए बनाए गए किनारों को तोड़ कर तेजी से आगे बढ़ता है। प्रचंड धारा होने की वजह से ये अपने मार्ग में आने वाले सभी चीजों को नष्ट कर डालता है।

माल नदी में फ्लैश फ्लड आने की वजह किसी ऊपरी इलाके में मूसलाधार बारिश, झील या डैम के किनारों का नुकसान, बादल का फटना रहा होगा। इस वजह से शांत नदी में अचानक सैलाब आ गया।

Back to top button
error: Content is protected !!