Google Analytics —— Meta Pixel

Maiden Pharmaceuticals : WHO के अलर्ट के बाद दवाई के उत्पादन पर लगी रोक, कंपनी को जारी किया नोटिस

Maiden Pharmaceuticals : हरियाणा सरकार ने मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हरियाणा के मेडन फार्मास्युटिकल्स के तीन कफ सिरप के खिलाफ मेडिकल अलर्ट जारी किया था। इसके बाद से कंपनी के कफ सिरप पर विवाद गरमाया हुआ है।

Maiden Pharmaceuticals के कफ सिरप उत्पादन पर लगी रोक

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के कफ सिरप उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ की ओर से चिन्हित किए जाने के बाद सोनीपत की फार्मास्युटिक्स कंपनी के तीन कफ सिरप के सैंपल जांच के लिए कोलकाता की सेंट्रल ड्रग लैब में भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : BCCI Election : सौरव गांगुली की जगह अब रोजर बिन्नी को मिल सकती है BCCI की कमान, 18 को आएंगे नतीजे

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा

अनिल विज ने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारी पूरी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद अगर कुछ गलत पाया जाता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा के दवा विभागों की ओर से संयुक्त निरीक्षण के बाद करीब 12 खामियां पाई गईं। जिन्हें ध्यान में रखते हुए, यह फैसला किया गया कि कुल उत्पादन को बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में नोटिस दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा खाद्य और औषधि प्रशासन ने कंपनी के कफ सिरप वाले निर्माण संयंत्र में खामियां बताई हैं। हरियाणा के दवा अधिकारियों ने सोनीपत में कंपनी के निर्माण संयंत्र का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने नीरीक्षण के बाद दवा उत्पादन के उल्लंघन के 12 बिंदुओं को विस्तार से सूचिबद्ध किया है।

Maiden Pharmaceuticals को दिया गया कारण बताओ नोटिस

हरियाणा दवा नियंत्रक ने मेडेन फार्मास्युटिकल्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पूछा है। कि उसका मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द क्यों न किया जाए। मेडन फार्मास्युटिकल्स को 14 अक्टूबर तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देना है।

हरियाणा के खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के मुताबिक, मेडन फार्मास्युटिकल्स कंपनी उत्पादन और परीक्षण के संबंध में उपकरणों की लॉग बुक पेश करने में नाकाम रही। अधिकारियों ने कहा कि दवा निर्माण में इस्तेमाल किए गए प्रोपलीन ग्लाइकॉल, सोर्बिटोल सॉल्यूशन और सोडियम मिथाइलपरबेन के बैच नंबर का उल्लेख नहीं किया गया। जांच में पाया गया कि मेडन फार्मास्युटिकल्स ने चार कफ सिरप के लिए प्रक्रिया सत्यापन और विश्लेषणात्मक विधि सत्यापन नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2022 : जानें इस साल करवा चौथ का शुभ मुहूर्त और कब निकलेगा चांद

अब तक चार राज्यों ने कहा है कि फार्मा कंपनी की कई दवाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई हैं। बता दें कि वियतनाम ने 2011 में कंपनी पर बैन लगा दिया था। डब्ल्यूएचओ की ओर से लाल झंडी दिखाए जाने के बाद भारत ने तुरंत कफ सिरप के नमूने परीक्षण के लिए भेजे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!