Google Analytics —— Meta Pixel

इस अस्पताल के छत पर मिले 500 लोगों के शव, पढ़े पूरी खबर

Aspatal Me Shav: पड़ोसी देश पाकिस्तान से चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मुल्तान शहर के पंजाब निश्तार अस्पताल की छत पर करीब 500 लावारिस शव पड़े मिले हैं। जानकारी के मुताबिक उनके अंदरूनी अंग भी गायब हैं। कई शवों के सीने खुले हैं, उनके हार्ट निकाले जाने की आशंका है। अस्पताल की छत पर मिले शव काफी पुराने हैं, वो सड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- शिक्षा में नवाचार पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान

वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमां गुर्जर ने अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया। साथ ही हेल्थ अफसरों को जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद दक्षिण पंजाब के हेल्थ डिपार्टमेंट ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यों की टीम का गठन किया है। इसे तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी। (Aspatal Me Shav)

 

निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने डॉन को बताया कि छात्र इन शवों का इस्तेमाल मेडिकल एक्सपेरिमेंट के लिए कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शवों का प्रयोग पहले ही किया जा चुका था और उन्हें आगे चिकित्सा उपयोग के लिए हड्डियों और खोपड़ी को निकालने के लिए छत पर रखा गया था। बाढ़ के कारण पाकिस्तान में इस साल हजारों लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग बेघर हुए। (Aspatal Me Shav)

बता दें कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान में इस साल हजारों लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग बेघर हुए। पाकिस्तान के हेल्थ सेक्टर की स्थिति पहले से ही खराब है। देश महीनेभर से ज्यादा समय से बाढ़ से जूझ रहा है। इसके चलते WHO ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में पाकिस्तान में मच्छर से होने वाली संक्रामक बीमारियां बढ़ेंगी। इससे पाकिस्तान के मेडिकल स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में भारत से 60 लाख मच्छरदानियां खरीदने की मंजूरी दी है। पाकिस्तान के हेल्थ सेक्टर की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां कोई लाइफ सेविंग मेडिसन नहीं मिलती है। रेबीज, कैंसर की दवाएं, यहां तक कि मल्टी विटामिन के लिए भी वह भारत पर ही निर्भर है। (Aspatal Me Shav)

Back to top button
error: Content is protected !!