पल में ही लखपति बना मछली बेचने वाला, ऐसे बदली किस्मत

Lottery News: कहते हैं कि किस्तम बदलते देर नहीं लगती। किस्तम में हो तो गरीब पल में अमीर बन जाता है। वहीं किस्मत में ना हो तो अमीर पल में गरीब बन जाता है, लेकिन कई लोगों की किस्मत ऐसी चमकती है कि उसका कोई जवाब ही नहीं होता। ऐसा ही हुआ है कोल्लम के रहने वाले पुकुंजू के साथ, जिन्होंने केरल सरकार की अक्षय लॉटरी में 70 लाख रुपए जीते हैं। मजेदार बात ये है कि लॉटरी खुलने से डेढ़ घंटे पहले ही बैंक वालों ने कर्ज नहीं चुकाने पर उनके घर कुर्की का नोटिस चिपकाया था। पुकुंजू ने होम लोन लिया था, लेकिन लॉटरी खेलने की आदत के कारण चुका नहीं पाए।

यह भी पढ़ें:- Lottery Win: इस शख्स ने मजाक में खरीदा 30 रु का लॉटरी, अब बना लखपति

जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर को मछलियां खरीदने के लिए जाते समय पुकुंजू ने एक बार फिर राज्य सरकार की अक्षय लॉटरी का टिकट खरीदा। इसी दिन दोपहर दो बजे कुर्की का नोटिस चिपकाया गया। पुकुंजू की वाइफ ने पति को फोन करके नोटिस की जानकारी दी। दोनों निराश थे। उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है। वे घर बचाने के तरीके तलाश रहे थे, तभी दोपहर साढ़े तीन बजे अक्षय लॉटरी का नंबर खुला और फिर पुकुंजू को पूरे 70 लाख का इनाम मिला। (Lottery News)

लॉटरी जीतने वाले पुकुंजू ने बताया कि 12 लाख के होम लोन के अलावा उन पर उनके पिता का लिया 5 लाख का कर्ज भी था। पिता से उन्होंने लॉटरी के टिकट खरीदने के लिए ही कर्ज लिया था। पुकुंजू ने यह भी बताया कि ठीक एक दिन पहले वह दो नंबरों से 5,000 की लॉटरी जीतने से चूक गया था, लेकिन उसने पत्नी के कहने पर अगले दिन एक और टिकट खरीदा। अब इनाम खुल गया और सारे कर्ज चुक जाएंगे। मछली बेचकर घर चलाने वाले पुकुंजू ने बताया कि हमारे दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की, जो पढ़ रहे हैं। (Lottery News)

लॉटरी में बड़ी रकम जीतने वाले पुकुंजू और उनकी पत्नी ने भविष्य की योजनाएं भी बताईं। पत्नी ने कहा कि वे पहले अपने सभी कर्ज चुकाएंगे और बच्चों की अच्छी शिक्षा और बेहतर जीवन के लिए इन्वेस्ट करेंगे। इसी तरह केरल में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की किस्मत चमकी थी। ओणम बंपर लॉटरी में उसकी 25 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी। तिरुवनंतपुरम के श्रीवरहम के रहने वाले अनूप को टैक्स कटने के बाद 15.75 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं केरल में कर्ज चुकाने के लिए घर बेचने जा रहे शख्स की एक करोड़ की लॉटरी लगी। कासरगोड के मंजेश्वर टाउन में रहने वाले पवूर गांव के मोहम्मद बावा पर 50 लाख का कर्ज था। घर बेचने की डील फाइनल थी। लॉटरी के रिजल्ट आए और बावा एक करोड़ रुपए जीत गए। कई बार किस्मत ऐसा खेल खेलता है कि हमारी लाइफ ही बदल जाती है। जैसे केरल के एक शख्स के साथ हुआ। (Lottery News)

जनहित में अपील :- सुधिपाठकों, इस ख़बर का प्रसारण सिर्फ सूचना/जानकारी के लिए किया गया हैं। अनमोल न्यूज़24 परिवार किसी भी प्रकार से लॉटरी (जुआ) का समर्थन नहीं करता हैं। कृपया आप भी लॉटरी का समर्थन न करें, और अन्य को भी इससे बचने की सलाह दें।

Related Articles

Back to top button