Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा में नवाचार पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान

National Awards: राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा), नई दिल्ली द्वारा जिले और विकासखंड स्तर पर स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षा अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार शैक्षिक गतिविधियों में नवाचार एवं बेहतर अभ्यास पर दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए राज्य स्तर पर नामांकन दाखिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- नदियों का तट हुआ हरा-भरा, 26 नदियों के तट पर लगाए गए 15 लाख से ज्यादा पौधे

राज्य स्तर पर जिला और विकासखंड स्तर से इन पुरस्कारों के लिए प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को पत्र के माध्यम से या ई-मेल cgshalashagun@gmail.com पर 20 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन समय में भेजे जा सकेंगे। जहां से एक समिति के द्वारा बेहतर प्रस्तावों का चयन कर नामांकन परीक्षण के लिए नीपा, नई दिल्ली को 31 अक्टूबर के पूर्व भेजा जाना है। उम्मीदवार नामांकन भेजने के पूर्व नीपा की वेबसाईट में कार्यक्रम विवरण का अवलोकन कर सकते हैं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शंका होने पर सीधे नीपा, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं। (National Awards)

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित संभागीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। सीतापुर में पदस्थ संयोगिता पैकरा, असोला उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम सीता सोनी और मंजू तिर्की, आमगांव सब हेल्थ सेंटर की एएनएम उमेत्री सिंह, नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लगातार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक विलास संदीपान भोस्कर, CGMSC के संचालक अभिषेक सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (National Awards)

भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार

इससे पहले छत्तीसगढ़ में संचालित भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला था। छत्तीसगढ़ में कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा संचालित लैंड रिकॉर्ड्स प्रोजेक्ट, भुइयां सॉफ्टवेयर को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित IMC डिजिटल अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया था। सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को प्रदान किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भू-अभिलेख विभाग समेत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को इस पुरस्कार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी थी। (National Awards)

Back to top button
error: Content is protected !!