Google Analytics —— Meta Pixel

PM नरेंद्र मोदी ने किया 90वीं इंटरपोल महासभा का शुभारंभ, कहा- विश्व के लिए आतंकवाद, भ्रष्टाचार बड़ा खतरा

Modi Interpol General Assembly : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 90वीं इंटरपोल महासभा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है और ये हमारे लोगों, संस्कृति और उपलब्धि का उत्सव है। ये समय हमें पीछे देखने का है कि हम कहां से आए और आगे देखने का है कि हम कहां तक जाएंगे इंटरपोल एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के करीब पहुंच रहा है। 2023 में, यह अपने 100 साल पूरे करेगा। यह दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए सार्वभौमिक सहयोग का आह्वान है। भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में शीर्ष योगदानकर्ताओं में से एक है।

यह भी पढ़ें:- NIA Raid : नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने देश में 50 जगहों पर की छापेमारी, जानलेवा हथियार हुए बरामद

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में बहादुर लोगों को भेजने में शीर्ष योगदानकर्ताओं में से एक है। अपनी आजादी से पहले भी, हमने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए बलिदान दिया है। भारतीय पुलिस बल 900 से अधिक राष्ट्रीय और 10,000 राज्य कानूनों को लागू करता है। दुनिया भर में पुलिस बल न केवल लोगों की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ा रहे हैं। ( Modi Interpol General Assembly)

उन्होंने कहा कि विविधता और लोकतंत्र को कायम रखने में भारत दुनिया के लिए एक केस स्टडी है… पिछले 99 सालों में इंटरपोल ने 195 देशों में विश्व स्तर पर पुलिस संगठनों को जोड़ा है। यह कानूनी ढांचे में अंतर के बावजूद है। ये इंटरपोल महासभा 21 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस महासभा में 195 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं। भारत में इंटरपोल महासभा 25 साल बाद आयोजित हो गई है।

क्या है इंटरपोल

इस महासभा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। भारत में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंटरपोल महासभा का आयोजन किया गया है। इससे पहले भारत में पिछला आयोजन 1997 में हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को आमतौर पर इंटरपोल के नाम से जाना जाता है। यह संगठन दुनियाभर के पुलिस नेटवर्क को जोड़ता और आपसी सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। इटरपोल से 195 देश जुड़े हैं। इसका मुख्यालय फ्रांस के लियॉन में है। ( Modi Interpol General Assembly)

7 सितंबर 1923 को ऑस्ट्रिया के विएना में इसकी स्थापना हुई थी। इससे जुड़े सभी देश अपने कुशल पुलिस अधिकारियों को इंटरपोल में डेपुटेशन पर भेजते हैं। अधिकारी ऐसे अपराध या अपराधी के खिलाफ जांच करते हैं या उस पर अंकुश लगाते हैं जिसकी जड़ें अलग-अलग देशों में फैली होती हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 और 20 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे। वह राज्य में करीब 15,670 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अक्टूबर को DefExpo22 का भी उद्घाटन करेंगे। ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है।( Modi Interpol General Assembly)

Back to top button
error: Content is protected !!