NIA Raid : नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने देश में 50 जगहों पर की छापेमारी, जानलेवा हथियार हुए बरामद

NIA Raid : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA Raid) ने देशभर में आतंकी कनेक्शन को लेकर कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी (NIA Raid) शुरू की है। NIA ने उत्तर भारत में करीब 50 लोकेशन पर छापेमारी की है।

इन जगहों पर हुई NIA Raid

ये छापेमारी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गैंगेस्टरों पर की गई है। दरअसल इन लोगों के ठिकाने, करीबी लोग और अन्य जानकारियां जांच के दायरे में थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के 10 जिलों और पंजाब के 3 से 4 जिलों में एनआईए की रेड चल रही है। कहा जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा ग्रुप के सदस्य इस छापेमारी के दौरान निशाने पर हैं।

यह भी पढ़ें : Interpol General Assembly : आज 90वीं इंटरपोल महासभा को सम्बोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, 195 देश होंगे शामिल

NIA Raid में हथियार हुए बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, अब तक की छापेमारी में कई हथियार बरामद किए गए हैं। जैसे पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक शॉटगन और गोला-बारूद बरामद किया है। इसके अलावा, ड्रग्स, नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेट्रॉनिक डिवाइस, बेनामी संपत्ति के कागजात, धमकी के खत एनआईए ने जब्त किए है।

दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों UAPA के तहत दो मामले दर्ज किए थे। उन्हीं मामलों को संज्ञान में लेते हुए NIA ने एक्शन लिया है। दरअसल जांच में सामने आया कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर और हिंदुस्तान की अलग-अलग जेलों में बंद गैंगस्टर अपना एक अलग लेवल का नेटवर्क चला रहे हैं और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Pushya Nakshatra 2022 : आज पुष्य नक्षत्र पर बन रहा खास संयोग, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

सितंबर में NIA ने PFI के खिलाफ की थी कार्रवाई

इससे पहले सितंबर में NIA की अगुवाई में कई एजेंसियों ने 15 राज्यों में 93 जगहों पर एक साथ छापे मारे थे। देश में आतंकवाद को आर्थिक मदद देने में कथित तौर पर शामिल पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया था कि केरल में पीएफआई के सबसे अधिक 22 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया था कि गिरफ्तार किए गए लोगों में इसके अध्यक्ष ओ.एम.ए सलाम भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button