Google Analytics —— Meta Pixel

Ayodhya Deepotsav 2022 : इस साल 18 लाख दीयों से रौशन होगी अयोध्या नगरी, पीएम मोदी करेंगे शिरकत

Ayodhya Deepotsav 2022 : राम नगरी अयोध्या में 23 अक्टूबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2022) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने वाले हैं। राम मंदिर शिलान्यास और भूमि पूजन के बाद यह पीएम मोदी का दूसरा अयोध्या दौरा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस बार प्रधानमंत्री करीब 3 घंटे तक अयोध्या में रहने वाले हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ लंबी बैठक भी की।

यह भी पढ़ें : Cyclone Sitrang : भारत में मंडरा रहा इस सुपर साइक्लोन का खतरा, इन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट

Ayodhya Deepotsav 2022: गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

पिछले दीपोत्सव के रेकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार 17 लाख दीपों को सजाकर जलाने की व्यवस्था की गई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी है। कोविड संक्रमण से मुक्त होने से विभिन्न प्रदेशों से लाखों की संख्या में लोगों के आने का अनुमान है। इसी के मद्देनजर 22 और 23 अक्टूबर को रामनगरी के होटल, धर्मशालाओं की पहले ही बुकिंग लोगों ने करा ली है।

लेजर लाइट और क्रैकर शो की भी तैयारियां

इस बार 3 दर्जन से ज्यादा घाट पर दीप जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दीपोत्सव का भव्य आयोजन देखेंगे। यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का लाइट एंड साउंड लेजर लाइट शो और क्रैकर शो होगा। जहां पर एक भव्य मंच भी तैयार किया जा रहा है। राम की पैड़ी पर 25 फीट लंबा पुष्पक विमान भी तैयार किया जाएगा। इसमें गरुड़ देवता को उड़ते हुए दिखाया जाएगा और विमान के अंदर राम दरबार नजर आएगा।

यह भी पढ़ें : Bhediya Movie Trailer : वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर भेड़िया का ट्रेलर हुआ रिलीज, पढ़ें कैसा है रिएक्शन

Ayodhya Deepotsav 2022: 18 लाख दीप जलाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री सरयू घाट पर आरती में रहेंगे। राज्य अभिषेक में रहेंगे। जहां मंदिर निर्माणाधीन है वहां भी प्रधानमंत्री जाएंगे। भगवान राम हेलीकॉप्टर से अवतरित होते दिखेंगे। करीब 18 लाख दीप जलाए जाएंगे, यह संख्या बढ़ भी सकती है। 10 देशों और 9 प्रांतों के कलाकार आएंगे। यह संख्या और बढ़ सकती है। रामलीला का मंचन होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!