कब्र खोदने वाला शख्स बना करोड़पति, इस तरह बदली किस्मत
US Lottery News: कई बार किस्मत ऐसा खेल खेलता है कि हमारी लाइफ ही बदल जाती है। कहते हैं कि किस्तम बदलते देर नहीं लगती। किस्तम में हो तो गरीब पल में अमीर बन जाता है। वहीं किस्मत में ना हो तो अमीर पल में गरीब बन जाता है, लेकिन कई लोगों की किस्मत ऐसी चमकती है कि उसका कोई जवाब ही नहीं होता। ऐसा ही हुआ है अमेरिका में एक कब्र खोदने वाले लूथर डाउडी के साथ। दरअसल, नॉर्थ कैरोलिना के लिंकोलंटन में रहने वाले 63 साल के लूथर डाउडी ने 2 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। लूथर पहली बार लॉटरी खेलकर ही करोड़पति बन गए हैं। लूथर बताते हैं कि मैंने नंबरों का एक तुक्का लगाया था, जो सही साबित हो गया। (US Lottery News)
यह भी पढ़ें:- दीवाली का मजा खराब कर सकता है सुपर साइक्लोन, इन राज्यों में अलर्ट जारी
लॉटरी जीतने वाले लूथर ने कहा कि वो फेमस अमेरिकी प्रोफेशनल ड्राइवर डेल अर्नहार्डट् के फैन हैं। डेल की रेसिंग कार का नंबर 3 था। इसी वजह से उन्होंने 3 नंबरों पर दांव लगाया। जब अगले दिन उन्हें पता चला कि वे 2 करोड़ रुपए जीत गए हैं, तो उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। वो कहते हैं कि मैंने डेल की कार के नंबर को दिमाग में रखकर तुक्का लगाया था, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी रकम जीत जाउंगा। डाउडी पहली बार क्रैश 5 ड्राइंग में किस्मत आजमा रहे थे। उन्होंने क्विवक पिक के तौर पर तीन नंबर चुने, क्विक पिक में कम्प्यूटर लॉटरी खेलने वाले शख्स के लिए ऑटोमैटिक नंबर चुनता है। (US Lottery News)
यह भी पढ़ें:- पल में ही लखपति बना मछली बेचने वाला, ऐसे बदली किस्मत
डाउडी ने बताया कि लॉटरी से जीती रकम से वह अपना लोन चुकाएंगे। साथ ही उनका एक पड़ोसी आर्थिक संकट से जूझ रहा है, उसकी मदद भी करेंगे। लॉटरी जीतने के बाद वे इसी साल के अंत तक रिटायरमेंट लेने की भी सोच रहे हैं। इससे पहले नॉर्थ कैरोलिना के मारसिया फिने ने फूड स्टोर से 2 हजार रुपए का लॉटरी टिकट खरीदा था, जिस पर उन्हें 57 लाख रुपए की लॉटरी लगी। मिशीगन के प्रीस्टन माकी ने डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी। वहीं नॉर्थ कैरोलिना की कैथरीन रॉबिंसन 800 रुपए में लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिस पर उन्होंने एक करोड़ रुपए जीत लिए। बता दें कि 55 साल का अमेरिका नागरिक स्कॉट स्नाइडर ने 3 करोड़ रुपये की जैकपॉट राशि के विजेता बना था। लोगों की किस्मत चमकते देर नहीं लगती। पल में किस्मत चमक जाती है। (US Lottery News)



