PM मोदी ने गृहमंत्रियों को दिए सुझाव, कहा- देश में एक जैसी हो पुलिस यूनिफॉर्म
PM Chintan Shivir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी राज्यों के पुलिसकर्मियों के लिए ‘वन नेशन, वन यूनिफॉर्म’ पॉलिसी का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गृह मंत्रियों से कहा कि पुलिस के लिए ‘वन नेशन, वन यूनिफॉर्म’ सिर्फ एक विचार है। मैं इसे आप पर थोपने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। बस इस पर विचार करें। हो सकता है इसमें 5 साल या 50-100 साल लगें, लेकिन हमें इसके बारे में विचार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- गृहमंत्रियों के चिंतन शिविर को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- नक्सलवाद के सभी रूपों को हराना जरुरी
PM मोदी ने कहा कि थानों के ऊपर 20 मंजिल बिल्डिंग बना दें। सुरक्षा बना दें। ताकि पुलिस थाना आधुनिक हो जाए और उसी के ऊपर रहने की व्यवस्था बन जाएगी। हर शहर में 20-25 थाने ऐसे होंगे, जिन्हें सुधारा जा सकता है। ताकि कोई पुलिस वाला 20-25 किमी दूर जाकर घर न ले। प्रधानमंत्री ने शिविर में फेक न्यूज पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन इसके इस्तेमाल में सावधानी भी जरूरी है। (PM Chintan Shivir)
PM @narendramodi Ji addressing the Chintan Shivir of Home Ministers of states via video conferencing. https://t.co/AvjyrTiS0J
— Amit Shah (@AmitShah) October 28, 2022
PM मोदी ने कहा कि एक छोटी सी फेक न्यूज पूरे देश में तूफान ला सकती है। लोगों को इस बारे में जागरूक करने की जरूरत है कि कुछ भी फॉरवर्ड करने से पहले सोचें। जो भी संदेश आपके पास आए, उसे फॉरवर्ड करने से पहले इसकी सच्चाई जरूर परख लें। PM ने कहा कि कानून-व्यवस्था के पूरे सिस्टम का विश्वसनीय होना बहुत महत्वपूर्ण है। स्मार्ट टेक्नोलॉजी से कानून-व्यवस्था को स्मार्ट बना पाना संभव होगा। साइबर क्राइम हो या फिर ड्रोन टेक्नोलॉजी का हथियारों और ड्रग्स तस्करी रोकने में उपयोग, इनके लिए हमें नई टेक्नोलॉजी पर काम करते रहना होगा। (PM Chintan Shivir)
Fact check of #fakenews is a must. – Hon'ble PM @narendramodi at 'Chintan Shivir for Home Ministers of States' #DigitalIndia #cybersecurity pic.twitter.com/vTePkSsTo2
— Ministry of Electronics & IT (@GoI_MeitY) October 28, 2022
बता दें कि सूरजकुंड में आयोजित शिविर में सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, प्रशासक और गृह मंत्री शामिल हुए। यह शिविर गुरुवार से शुरू हुआ, जिसका शुक्रवार को समापन हुआ। PM ने कहा कि कानून-व्यवस्था एक राज्य तक सीमित नहीं है। इंटर स्टेट और इंटरनेशनल क्राइम हो रहे हैं। तकनीक के साथ, अपराधियों के पास अब राज्यों में अपराध करने की शक्ति है। सीमा से परे अपराधी तकनीक का दुरुपयोग कर रहे हैं। सभी राज्यों की एजेंसियों के बीच समन्वय और केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच समन्वय जरूरी है।
Amid various challenges, strengthening of the country's unity during festivals is a reflection of your preparations. Law & Order is states' responsibility but these are linked to the unity & integrity of the nation too: PM at Chintan Shivir of HMs of states in Surajkund, Haryana pic.twitter.com/sigyZbW233
— ANI (@ANI) October 28, 2022
उन्होंने कहा कि सूरजकुंड में गृह मंत्रालय का यह चिंतन शिविर सहकारी संघवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह संविधान की भावना है और नागरिकों के प्रति हमारा कर्तव्य है। हर राज्य एक दूसरे से सीखें और मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल देश में एक अमृत पीढ़ी के निर्माण के हैं ये अमृत पीढ़ी, पंच प्राणों के संकल्पों को धारण करके निर्मित होगी। विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता-एकजुटता और नागरिक कर्तव्य इन पंच प्राणों का महत्व आप सभी जानते हैं। (PM Chintan Shivir)



