Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अगले हफ्ते देश में दस्तक देंगे 2 विक्षोभ

Weather Update : नवंबर के आते ही देश में मौसम (Weather Update) का मिजाज बदलने वाला है। जिसके बाद देशभार में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (Weather Update) से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में देश में 2 विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। जिसके बाद 6 नवंबर से मध्य भारत में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : क्रूड आयल में गिरावट के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे, जानिए कितना सस्ता हुआ तेल

Weather Update : नवंबर में यहां बढ़ेगी ठंड

इस समय उत्तर, पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक शुष्क पश्चिमोत्तर हवाएं चल रही है। उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ये हवाएं बर्फीले इलाकों से गुजरती हुई मध्य भारत तक ठंडक लेकर पहुंचेगी। 6 और 7 नवंबर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ ही गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना तक तापमान तेजी से गिरेगा। दिन से रात के तापमान में 11 से 17 डिग्री से. का अंतर आ जाएगा।

खासकर गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आसमान साफ रहने से रात से सुबह के समय सर्दी महसूस होगी। लेकिन दोपहर का तापमान अभी भी 30 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। मध्य भारत तक के हिस्सों में सुबह और शाम के समय धुंध और कुसाहा छा सकता है। दूसरी तरफ, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और समूचे उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले एक हफ्ते में धीरे-धीरे तापमान गिरेगा।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में यहां बढ़ी ठंड

छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम नापा गया है। सभी जगहों पर दिन का तापमान सामान्य या उससे एक डिग्री तक ज्यादा है। मौसम साफ और शुष्क होने के कारन ठंडी हवा चल रही है और रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। इसीलिए अभी पुरे प्रदेश में अच्छी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर तक प्रदेश में अच्छी ठण्ड पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : बिहार में छठ महापर्व में प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, 7 पुलिसकर्मी सहित 30 झुलसे

इस बार 4 महीने होगी कड़ाके की सर्दी

बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्वी हवाओं के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर नमी आना शुरू हो गई है। दक्षिणी राज्यों में 29 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!