Google Analytics —— Meta Pixel

भूल भुलैया के बाद अब इस आइकॉनिक फिल्म में अक्षय कुमार को रिप्लेस करेंगे कार्तिक आर्यन, 2023 में शुरू होगी फिल्म

Hera Pheri 3 : हिंदी सिनेमा की आयकॉनिक फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) आ रही है। फैन्स इसके बारे में जानकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। साल 2023 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। अभी इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। परेश रावल ने फैन द्वारा पूछे एक सवाल पर रिएक्ट करते हुए कन्फर्म किया है कि कार्तिक आर्यन भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले हैं। यानी की कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। इससे पहले एक्टर ने ‘भूल भुलैया’ फ्रैंचाइजी में खिलाड़ी कुमार को रिप्लेस किया था। फिरोज नाडियाडवाला ने ‘राजू’ के कैरेक्टर के लिए कार्तिक आर्यन को लॉक कर दिया है।

यह भी पढ़ें : ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क जारी किया फरमान, कर्मचारियों को हफ्ते में 80 घंटे काम, नो फ्री फूड

Hera Pheri 3 में कार्तिक ने किया अक्षय को रिप्लेस

रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म का नाम या तो ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) होगा या फिर ‘हेरा फेरी रीबूट’ होगा। हालांकि, इसपर अबतक तो कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। सूत्र ने पिंकविला को बताया, “पेपरवर्क और हैंडशेक हो चुका है। फिरोज नाडियाडवाला के ऑफिस में कार्तिक आर्यन ने आयकॉनिक रोल ‘राजू’ के कैरेक्टर को साइन किया है। ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ में यह किरदार अक्षय कुमार ने निभाया था। कार्तिक आर्यन और फिरोज नाडियाडवाला दोनों ही डायरेक्टर अनीस बज्मी को साइन करने के लिए तैयार हैं. फिल्ममेकर की बस हां होनी बाकी है।”

सूत्र ने यह भी कहा कि सुनील शेट्टी और परेश रावल ने श्याम और बाबूराव का जो रोल पहले की ‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइजी में निभाया था, दोनों ही अपने-अपने रोल्स की कन्टिन्यू रखेंगे। अगर इस फिल्म के लिए अनीस बज्मी हांमी भरते हैं। तो कार्तिक आर्यन संग उनका यह दूसरा कोलैबोरेशन होगा। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘भूल भुलैया’ में बनी थी। अनीस बज्मी के अलावा इस समय फिरोज नाडियाडवाला एक और डायरेक्टर का नाम दिमाग में लेकर चल रहे हैं। वह है फरहाद सामजी. हालांकि, अबतक कुछ भी पेपर्स पर कन्फर्म नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें : Twitter और Facebook के बाद अब ये कंपनी कर रही कर्मचारियों की छंटनी, इतनों की हो सकती है छुट्टी

कार्तिक के पास हैं कई फिल्में

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के मेकर्स इसमें कुछ नया करने या ट्विस्ट लाने का भी प्लान कर रहे हैं। फिल्म में या तो ‘राजू’ को डबल रोल होगा या फिर एक और एक्टर को इस रोल के लिए साइन किया जाएगा। साल 2012 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जब अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम इसमें नजर आए थे। वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘भुल भुलैया 2’ के बाद से कार्तिक के सितारे तेज हैं। इनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। कार्तिक आर्यन एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इसमें ‘सत्याप्रेम की कथा’, ‘आशिकी 3’, ‘प्यार का पंचनामा 3’, ‘शहजादे’, ‘हेरा फेरी 3’ शामिल हैं। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ भी कार्तिक आर्यन के पास है। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!