Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Gold-Silver Price : आज से बढ़ गए सोने और चांदी के दाम, अब एक मिस्ड कॉल से जानिए क्या है रेट

Gold-Silver Price : भारतीय सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में उछाल जारी है। कारोबार के पहले दिन आज यानी सोमवार की सुबह, सोना-चांदी (Gold-Silver Price) की कीमतों में शुक्रवार के मुकाबले वृद्धि देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 52 हजार रुपये के पार दर्ज किया गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 61 हजार पार पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें : ईरान में दंगे भड़काने के आरोप में प्रदर्शनकारियों को फांसी की सजा, जानिए क्या है हिजाब मामला

कितनी बढ़ी Gold-Silver Price

ibjarates.com के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम 52560 रुपये है। 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम 52350 रुपये हो गया है। 916 शुद्धता वाला सोना आज 48145 रुपये हो गया है। 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 39420 रुपये पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 30748 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज थोड़ी गिरावट के साथ 61500 रुपये पहुंच गई है।

कैरेट में क्या होता है फर्क

24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं। इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है। 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं। वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।

सोने-चांदी के दाम में क्या हुआ बदलाव

999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 279 रुपये महंगा हुआ है और 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 760 रुपये महंगा हुआ। वहीं, 916 प्योरिटी वाला सोना 278 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 256 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 164 रुपये महंगा हुआ है। उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज पूरे 146 रुपये महंगी हो गई है।

यह भी पढ़ें : फीफा वर्ल्ड कप का आगाज बहुत जल्द, पहली बार मैदान पर महिला रेफरी करेंगी मैच का संचालन

मिस्ड कॉल से जानिए Gold-Silver Price

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!