Google Analytics —— Meta Pixel

महासमुंद जिले के सरायपाली में सीएम ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, भेंट की करोड़ों की सौगात

Mahasamund News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 दिसंबर को संध्या महासमुंद जिले के विकासखण्ड सरायपाली में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रामनामी राम भजन संस्था बिलाईगढ़ के सदस्यों ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री से भुंजिया समाज, अधिवक्ता संघ बसना, राशन विक्रेताओं के प्रतिनिधियों, गाड़ा समाज, धोबी समाज, धुरवा समाज, कलार समाज, बंजारा समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, संवरा समाज, अग्रवाल समाज, यादव समाज, साहू समाज, ब्राम्हण समाज, कोलता समाज, सिख समाज, मुस्लिम समाज, मानिकपुरी समाज, चौहान समाज सरपंच संघ, अखिल भारतीय यादव महासभा, बलौदाबाजार के किसानों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। (Mahasamund News)

यह भी पढ़ें : खेल से संवरेगा अब छत्तीसगढ़ में परिदृश्य, CSR के तहत अकादमी संचालन के लिए उद्योग आए आगे

मुख्यमंत्री को सतनामी समाज बड़े साजापाली के प्रतिनिधिमंडल ने घासीदास जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। सरायपाली धान खरीदी सोसायटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर पैरादान अपील के लिए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को पैरादान के लिए जागरूक करने के लिए धान खरीदी केन्द्रों में पैरादान अपील के बैनर का प्रदर्शन किया जाए।

Mahasamund News : मुख्यमंत्री की विभिन्न घोषणा

– शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जाएगा।
– बलोदा कॉलेज परिसर में बाउंडरी वाल का निर्माण कराया जाएगा।
– भदरा तालाब में गहरीकरण कराया जाएगा।
– बलोदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जाएगा।
– सुरंगी नदी पर एनीकट निर्माण कराया जाएगा।
– सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
– सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जाएगा।

भंवरपुर

– ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
– भंवरपुर को उप तहसील बनाया जाएगा।
– भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलाई जाएगी।
– पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जाएगा।
– भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
– स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा।
– भंवरपुर में ओपन जिम खोला जाएगा।
– भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेजी से पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, राजधानी रायपुर में होगा इंटरनेशनल मैच

Mahasamund News : सरायपाली

– मुख्यमंत्री ने विप्र समाज को गीता भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति दी।
– सीएम ने नेहा नायक को बीएड की पढ़ाई के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की।
– मुख्यमंत्री ने धोबी समाज के लिए सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी।
– अग्रवाल समाज भंवरपुर के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
– गायत्री ट्रस्ट के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति दी।
– मुख्यमंत्री ने अघरिया समाज के छात्रावास परिसर में डोम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की।
– मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज बसना की धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।
– सीएम ने ब्रम्ह विद्या विहंगम योग समिति को संस्था के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

Back to top button
error: Content is protected !!