Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में किसानों से 43.74 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों में खुशी

Dhan Kharidi: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आकड़ा अनुमानित लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ता जा रहा है। धान खरीदी महाअभियान के महज तीसरे पखवाड़े तक 43 लाख 73 हजार 591 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज में राज्य के 11 लाख 42 हजार 055 किसानों को 9057 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

यह भी पढ़ें:- बैंककर्मी ने जमा राशि को बिना पूछे म्यूचुअल फंड और 4 पॉलिसी में लगाया, आप भी रहे सावधान

गौरतलब है कि पिछले साल मुख्यमंत्री के मागदर्शन में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ था। किसानों को धान विक्रय में सहुलियत एवं मिलर्स के धान उठाव के लिए बारदाने की भी बेहतर व्यवस्था केे कारण सफलतापूर्वक धान की खरीदी और कस्टम मिलिंग हुई थी। पिछले साल की तरह इस साल भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक के धान खरीदी में से 50 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो चुका है। (Dhan Kharidi)

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए सामान्य टोकन के साथ ही ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। जिसके चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है। बड़ी संख्या में किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। (Dhan Kharidi)

राज्य में धान खरीदी के लिए 2594 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 34.56 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 26.28 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। (Dhan Kharidi)

रेगले में नया धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर

प्रदेश में 12 दिसम्बर को 53 हजार 284 किसानों से 1,87,162 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 64 हजार 240 मीट्रिक टन से अधिक धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 75,639 टोकन और टोकन तुंहर हाथ एप के जरिए 17,966 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं। जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल ने कलेक्टर कक्ष से बगीचा विकासखण्ड के गुरूम्हाकोना निवासी किसान नारायण यादव से विडियो कॉल के माध्यम से बात की और धान विक्रय की जानकारी ली। (Dhan Kharidi)

किसान नारायण ने बताया कि अपने घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर ही धान खरीदी केन्द्र खुलने से बहुत खुशी हो रही है। पहले धान बेचने के लिए 12 किलोमीटर दूर बगीचा जाना पड़ता था। दूरी अधिक होने के कारण आने-जाने में अधिक समय लगता था और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। अब घर के नजदीज धान खरीदी केन्द्र रेगले में खुल जाने से धान बेचने में आसानी हो रही है। बता दें कि  गुरूम्हाकोना के आस-पास के किसान नजदीक में धान खरीदी केन्द्र की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को छत्तीसगढ़ शासन ने गंभीरता से लेते हुए नजदीक रेगले में धान खरीदी केन्द्र नया खोल दिया गया है। जिससे आस-पास के किसानों में हर्ष व्याप्त है और सभी किसानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। (Dhan Kharidi)

Back to top button
error: Content is protected !!