Google Analytics —— Meta Pixel

कोच्चि में 23 दिसंबर को IPL का मिनी ऑक्शन, 405 प्लेयर्स होंगे शामिल

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। पिछली बार हुए मेगा ऑक्शन के बाद इस साल मिनी ऑक्शन होगा। ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें से 132 विदेशी, 273 डोमेस्टिक और 4 एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी होंगे। पिछली बार मेगा ऑक्शन में टीमों के पास 90 करोड़ रुपए का पर्स था। इस बार उन्हें प्लेयर्स पर खर्च करने के लिए 95 करोड़ रुपए मिलेंगे। हालांकि टीमों के पास जितने खिलाड़ी अभी मौजूद हैं उनकी रकम इस पर्स में से कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:- बस पलटने से 17 की मौत, लैंडस्लाइड से गई 50 लोगों की जान

बता दें कि IPL ऑक्शन में इस साल 10 टीमों के बीच 117 स्लॉट मौजूद हैं। यानी 405 खिलाड़ियों में से ज्यादा से ज्यादा 117 खिलाड़ियों को ही चुना जाएगा। हैदराबाद की टीम के पास सबसे ज्यादा 17 स्लॉट हैं। वहीं दिल्ली के पास सबसे कम 7 खिलाड़ियों की जगह है। ऑक्शन में 2 करोड़ का बेस प्राइस सबसे ज्यादा है। इस बेस प्राइज के सभी 19 खिलाड़ी विदेशी हैं। वहीं, 11 प्लेयर्स का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। भारत के मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ के बेस प्राइज वाले 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं। (IPL 2023 Auction)

2 करोड़ के बेस प्राइज में 19 प्लेयर्स का नाम शामिल है, जिसमें राइली रुसो, केन विलियमसन, सैम करन, कैमरून ग्रीन, जेसन होल्डर, बेन स्टोक्स, टॉम बैंटन, निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्न, आदिल रशीद, ट्रेविस हेड, रासी वान डर डसेन, जिमी नीशम, क्रिस लिन, क्रैग ओवर्टन और जैमी ओवर्टन है। वहीं 1.5 करोड़ की बेस प्राइज में नाथन कूल्टर-नाइल, सीन एब्बोट, जेसन रॉय, राइली मेरिडिथ, शेर्फन रदरफोर्ड, डेविड मलान, विल जैक्स, एडम जम्पा, जाय रिचर्डसन, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक और टाइमल मिल्स का नाम शामिल है। (IPL 2023 Auction)

इधर, एक करोड़ की बेस प्राइज में मयंक अग्रवाल, जो रूट, हेनरिक क्लासेन, अकील होसैन, मुजीब-उर रहमान, तब्रैज शम्सी, मनीष पांडे, डेरिल मिचेल, मोहम्मद नबी, काइल जेमिसन, शाई होप, टॉम लैथम, माइकल ब्रैसवेल, एंड्रयू टाई, ल्यूक वुड, डेविड वीसे, मोजेज हेनरिक्स, मैट हेनरी, रोस्टन चेज और रहकीम कॉर्नवॉल का नाम शामिल है। IPL की सभी 10 टीमों के पास प्लेयर्स रिलीज करने के बाद पर्स भरा है। इसमें हैदराबाद की टीम के पास सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपए हैं। वे इन पैसों से 17 खिलाड़ी खरीद सकते हैं। (IPL 2023 Auction)

बता दें कि 2023 के IPL में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL का 16वां एडिशन मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू होकर मई के आखिर तक चलने की उम्मीद है। 2022 का IPL  26 मार्च से शुरू होकर 29 मई तक चला था। 2022 में पहली बार 8 की जगह 10 टीमों के साथ IPL हुआ था। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की 2 नई टीमों ने टूर्नामेंट में एंट्री की थी। टूर्नामेंट के फाइनल में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। 2008 के पहले सीजन को छोड़ दें तो गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू टूर्नामेंट में ही खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी। (IPL 2023 Auction)

वहीं BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला IPL के मीडिया राइट्स बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। 2023 में पहली बार महिला IPL का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड पहले पांच सीजन यानी 2023 से 2027 तक के मीडिया राइट्स की नीलामी करेगा। बोर्ड ने जो सूचना जारी की है उसके मुताबिक मीडिया राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों को टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदने होंगे। डॉक्यूमेंट के लिए कंपनियों को 5 लाख रुपए की नॉन रिफंडेबल राशि देनी होगी। डॉक्यूमेंट खरीदने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर  2022 है। डॉक्यूमेंट खरीदने के बाद कंपनियों को wipl.mediarights@bcci.tv पर पेमेंट डिटेल्स भेजना है। (IPL 2023 Auction)

Back to top button
error: Content is protected !!